WWE: एक इंसान के जीवन में करियर के साथ शादी भी सबसे अहम हिस्सा होता है। फिर चाहे वह आम इंसान हो या फिर WWE सुपरस्टार्स। WWE में काम कर रहे सुपरस्टार्स भले ही कितने बड़े क्यों न हो या फिर बेहद व्यस्त लेकिन शादी और परिवार के लिए हर कोई समय निकाल ही लेता है।WWE में कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंध गए लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी है जिन्हें अभी शादी के बंधन में बंधना बाकी है। आज हम WWE के उन 3 दिग्गजों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने 24 साल की उम्र से पहले शादी की।1. WWE दिग्गज शॉन माइकल्स (23 साल)WWE दिग्गज और पूर्व चैंपियन शॉन माइकल्स WWE लैजेंड शॉन माइकल्स बेहद कम उम्र में शादी के बंधन में बंध गए थे। शॉन माइकल्स ने साल 1988 में 23 साल की उम्र में शादी कर ली थी। शॉन माइकल्स ने थेरेसा लिन वुड से शादी की थी। हालांकि इनकी शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली। शादी के केवल 6 साल बाद ही यह कपल अलग हो गया। इसके बाद शॉन माइकल्स ने साल 1999 में दूसरी शादी कर ली। मौजूदा समय में जरूर शॉन माइकल्स इनरिंग एक्शन में नजर नहीं आते हैं, लेकिन वो अभी भी WWE का बहुत ही अहम हिस्सा हैं। शॉन माइकल्स मौजूदा समय में NXT को संभाल रहे हैं और उन्होंने इसे काफी सफल भी बनाया है। 2. WWE लैजेंड बतिस्ता (21 साल) View this post on Instagram Instagram Postरेसलिंग के बाद हॉलीवुड में अपना नाम बना चुके बतिस्ता अब तक तीन शादियां कर चुके हैं।उन्होंने पहली शादी ग्लेन्डा से साल 1990 में की थी। उस समय बतिस्ता की उम्र केवल 21 साल थी।इस शादी के 8 साल बाद ही यह कपल अलग हो गया। इसके बाद बतिस्ता ने दो और शादियां की। बतिस्ता ने साल 2015 में तीसरी शादी सारा जेड से की थी। बता दें कि बतिस्ता इनरिंग एक्शन से रिटायर हो चुके हैं और WrestleMania 35 में उन्होंने ट्रिपल एच के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ा था। 3. WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (21 साल)WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी बनाने का योगदान अगर किसी को है तो वह कोई और नहीं बल्कि WWE दिग्गज चेयरमैन विंस मैकमैहन हैं। यह विंस मैकमैहन की मेहनत का ही नतीजा है कि प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE के करीब कोई भी कंपनी नहीं हैं। विंस के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने केवल 21 साल की उम्र में ही लिंडा मैकमैहन से शादी कर ली थी। तब से लेकर अब तक ये कपल एक साथ है। आपको बता दें कि लिंडा मैकमैहन भी WWE में कई अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं, स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन।