एक WWE सुपरस्टार होना काफी अच्छी बात है, वह अपने टैलेंट और इन-रिंग वर्क से फैंस का मनोरंजन करता है। इस ही कारण से फैंस भी उन्हें पसंद करते हैं और WWE सुपरस्टार्स भी काफी खुश रहते हैं।
लेकिन कुछ रैसलर्स को कुछ अलग करना होता है, वह अपनी लोकप्रयिता को बढ़ाने के लिए फिल्मों में कदम रखते हैं। वे जानते है कि इस दिशा में काफी ज्यादा काम और मेहनत है। लेकिन इसका फल भी काफी ज्यादा अच्छा होता है।
जब भी हम एक ऐसे रैसलर की बात करेंगे, जो WWE से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में प्रसिद्ध हुआ है, तो यहां पर सबसे पहले ड्वेन जॉनसन का नाम आएगा।
लेकिन हर किसी की किस्मत द रॉक जैसी नही होती जो हॉलीवुड फिल्मों में प्रसिद्ध हो जाए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 दिग्गज रैसलर्स की, जो हॉलीवुड फिल्मों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे।
#3 जॉन सीना
![Marine](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/08c98-15564830809066-800.jpg 1920w)
16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने WWE में काफी नाम बनाया लेकिन हॉलीवुड में अभी तक उन्होंने कुछ खास नहीं किया। जॉन सीना अभी तक फैंस की नजरों में कुछ खास नही कर पाए। अगर हम किसी एक रैसलर की बात करें, जो द रॉक की तरह फिल्मों में काम कर सकता है तो वह नाम होगा जॉन सीना का।
जॉन सीना WWE में काफी बड़े स्टार हैं। लेकिन जब बात फिल्मों की आती है, तब जॉन सीना की एक्टिंग थोड़ी फीकी साबित हो जाती है। उन्होंने '12 राउंड' और 'मरीन' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन वो एकाग्रता और डायलॉग पंचिंग में जॉन सीना पीछे रह जाते हैं।
जॉन ने फिलहाल फिल्मों के लिए WWE से ब्रेक लिया है, सीना फिलहाल अपने एक्टिंग करियर की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। देखा जाए तो अभी तक सीना हॉलीवुड फिल्मों में फ्लॉप रहे हैं लेकिन उम्मीद करते हैं कि उनकी आने वाली फिल्में काफी अच्छे जाएं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 ट्रिपल एच
![Hhh](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/b29b6-15564832383780-800.jpg 1920w)
WWE कंपनी के COO ट्रिपल एच ने भी कुछ सालों पहले हॉलीवुड फिल्मों में अपना हाथ आजमाया था, लेकिन वह बुरी तरह से फ्लॉप हो गए थे। उनका फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण था, सही फिल्मों का चयन न करना।
ट्रिपल एच ने फिल्मों में अपने असली नाम ' पॉल लेवेस्की' के साथ काम किया था। ट्रिपल एच की सारी फिल्में काफी ज्यादा खराब थी। ट्रिपल एच ने कुल 3 फिल्मों में काम लिया था।
उन्होंने 'किंडरगार्टन कोप', 'द चेपरोन', 'इनसाइड आउट' आदि फिल्मों के काम किया है। यह तीनों फिल्में बड़े पर्दे पर कुछ खास नही कर पाई और अब इन फिल्मों को कोई भी शायद मुश्किल से याद रखता होगा।
इन सारी फिल्मों में ट्रिपल एच की एक्टिंग काफी ज्यादा बुरी थी, उनके बोलने का तरीका और एक्टिंग स्किल्स काफी निराशाजनक थी। इन सबके बाद उन्होंने फिर से अपने WWE पर ध्यान देना शुरु कर दिया।
#1 द बिग शो
![Big show](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1e4b1-15564832710824-800.jpg 1920w)
द बिग शो का असली नाम पॉल वाइट हैं। उन्हें WWE में अगला आंद्रे द जाइंट बनाकर लाया गया था लेकिन वह उन उम्मीदों पर 100 फीसदी खरे नहीं उतर पाए। ठीक उसी प्रकार बिग शो ने हॉलीवुड में भी जोर-शोर से डेब्यू किया लेकिन वह बहुत बुरी तरह से असफल रहे।
WWE में अच्छा नाम कमाने के बाद उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाने का सोचा। बिग शो की फ़िल्म 'वेंडेटा' बॉक्स आफिस पर बहुत बुरी तरह से पीट गई। उन्होंने उस फिल्म में जो कैरेक्टर का रोल किया था वह उनपर काफी जच रहा था लेकिन फिल्म में अच्छी स्टोरीलाइन न होने के कारण यह फिल्म फ्लॉप रही।
उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को बंद नही किया बल्कि उन्होंने कई सारे टेलीविजन शो में काम किया। बिग शो ने कई फिल्में की जिसमें 'नकलहैड', ' मैकगरूबर' और 'लिटल हरक्युलिस' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे WWE से बाहर चल रहे हैं।