3 WWE NXT Superstars जो WrestleMania 39 के बाद मेन रोस्टर डेब्यू कर सकते हैं

कई स्टार्स रेसलमेनिया 39 के बाद डेब्यू कर सकते हैं
कई WWE NXT स्टार्स WrestleMania 39 के बाद फैंस को चौंका सकते हैं

WWE: WWE फैंस इस बार रेसलमेनिया (WrestleMania 39) को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस को इस बार शो में कई बड़े मैच देखने को मिलेंगे। शो के मेन इवेंट में WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना टाइटल कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे।

WWE WrestleMania 39 के बाद की Raw के लिए भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हर बार शो में NXT के कुछ स्टार्स अपना मेन रोस्टर में डेब्यू करते हैं। इसके अलावा कई स्टार्स कंपनी में वापस भी आते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 WWE NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WrestleMania 39 के बाद मेन रोस्टर डेब्यू कर सकते हैं।

3- WWE WrestleMania 39 के बाद Grayson Waller मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं

I don't care what anyone says.Carmelo Hayes, Bron Breakker, Tony D'Angelo and Grayson Waller are the future of WWE. https://t.co/Tnf2IBjhIL

ऑस्टिन थ्योरी के मेन रोस्टर में जाने के बाद से ही ग्रेसन वॉलर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वो लगातार अपने हील कैरेक्टर से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। उनके इन-रिंग वर्क को भी फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में वो भी मेन रोस्टर में डेब्यू कर सकते हैं।

NXT में उनके अपोलो क्रूज़ और ब्रॉन ब्रेकर के साथ कई यादगार मैच हुए हैं। ऐसे में वो मेन रोस्टर में जाकर एजे स्टाइल्स जैसे स्टार्स के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। एजे के साथ स्टोरीलाइन में होने से उन्हें काफी ज्यादा फायदा होगा और वो अपने कैरेक्टर को अच्छे से फैंस के सामने रख पाएंगे। पहले भी स्टाइल्स के खिलाफ ग्रेसन मैच लड़ चुके हैं।

2- कार्मेलो हेज

I didn’t know I needed a Bron Breakker and Carmelo Hayes Buddy Cop movie until now 😂😂https://t.co/Wv8Bl1y7QY

मैंडी रोज जैसे स्टार्स के NXT से जाने के बाद से कार्मेलो हेज ने शो को अपने कंधों पर उठाया है। उनके प्रोमो और कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें कंपनी के फ्यूचर स्टार के रूप में भी देखा जा रहा है।

WWE इस समय युवा स्टार्स को पुश देने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वो अब कार्मेलो हेज को मेन रोस्टर में शामिल कर सकते हैं। उनके मेन रोस्टर में आने से फैंस को मिड कार्ड में कई रोमांचक मैच देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा उनके और सैथ के बीच एक यादगार मैच हो सकता है।

1- ब्रॉन ब्रेकर

Carmelo Hayes and Bron Breakker don't Miss! Insane double team move #WWENxt https://t.co/DV37lui7b8

चेस यू, एल्बा फायर, कटाना चांस एंड केडन कार्टर, कैमरन ग्रिम्स और यहां तक कि रॉक्सेन परेज़ सभी मेन रोस्टर में डेब्यू करने का दावा कर सकते हैं, लेकिन ब्रॉन ब्रेकर NXT के सबसे बड़े टॉप स्टाे हैं। ब्रेकर ने और कार्मेलो हेज ने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं। अपने इन-रिंग वर्क के कारण उन्हें WWE फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में देख रहा है।

WWE अब उन्हें मेन रोस्टर में ला सकता है। मेन रोस्टर में उनके और शेमस के बीच एक अच्छी स्टोरीलाइन हो सकती है। शेमस के साथ वर्क करने से वो अपने कैरेक्टर पर भी और ज्यादा वर्क कर पाएंगे। इसके अलावा उन्हें मेन इवेंट में भी अपनी जगह बनाने का मौका मिलेगा। WWE उन्हें मिड कार्ड में भी रख सकता है, जहां पर वो फैंस के दिल में जगह बना सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment