3 WWE NXT Superstars जिन्हें Roman Reigns द्वारा The Bloodline में शामिल किया जा सकता है

द ब्लडलाइन इस समय WWE के सबसे खतरनाक ग्रुप में से एक हैं
द ब्लडलाइन इस समय WWE के सबसे खतरनाक ग्रुप में से एक हैं

Roman Reigns: द ब्लडलाइन (The Bloodline) WWE के सबसे खतरनाक फैक्शन्स में से एक रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की लीडरशिप में इस ग्रुप ने सफलता के नए मुकाम को हासिल किया है। हालांकि, अब इस ग्रुप में भी फूट पड़ गई है। द उसोज़ (The Usos) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) जैसे बड़े नाम अब ब्लडलाइन से जा चुके हैं।

ऐसे में रोमन रेंस एक बार फिर से ग्रुप को मजबूत करने के लिए नए नामों को शामिल कर सकते हैं। इस समय NXT में कई टैलेंटेड स्टार्स मौजूद हैं और रेंस कुछ को अपने साथ जोड़ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE NXT स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें Roman Reigns, The Bloodline में शामिल कर सकते हैं।

3- WWE दिग्गज The Rock की बेटी Ava Raine को Roman Reigns अपने साथ जोड़ सकते हैं

द ब्लडलाइन ग्रुप के अन्य स्टार्स की तरह ऐवा रैन भी रोमन रेंस की रिश्तेदार हैं। वो ग्रेट अनोआ'ई फैमिली का हिस्सा हैं। इसके अलावा उनके पिता द रॉक हैं। ऐसे में वो भी इस ग्रुप का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, वो अभी द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

ऐवा इस समय NXT में हैं और वो वहां पर एक ग्रुप का हिस्सा हैं। हालांकि, WWE उन्हें आगे जाकर द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा बना सकता है। उनके शामिल होने के बाद ये ग्रुप और बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा रोमन रेंस के नेतृत्व में ऐवा रैन अपनी इन-रिंग स्किल्स और कैरेक्टर को ज्यादा बेहतर कर सकती हैं।

2- ज़ायोन क्विन भी समोअन हैं

द ब्लडलाइन के मेंबर्स की तरह ज़ायोन क्विन भी समोअन डिसेंट से हैं। रेसलर बनने से पहले वो एक रग्बी प्लेयर थे। बाद में वो रेसलिंग की दुनिया में आएं हैं। WWE ने उन्हें 2018 में साइन किया था। हालांकि, इसके बाद भी वो काफी समय तक लाइव टीवी पर नज़र नहीं आए थे।

2021 के बाद से ही वो NXT में नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा वो 205 लाइव में भी परफॉर्म कर चुके हैं। उन्हें इस साल हुए ड्राफ्ट के दौरान फ्री एजेंट के तौर पर रखा गया था। ऐसे में वो भी द ब्लडलाइन ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। उनके ग्रुप में शामिल होने से रोमन रेंस को भी काफी ज्यादा फायदा होगा।

1- एडी थॉर्प

एडी थॉर्प NXT में काम कर रहे हैं। हालांकि, वो रेसलिंग सीन में नए नहीं हैं। वो 2018 में New Japan Pro Wrestling में भी परफॉर्म कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वहां पर Young Lion Cup 2019 भी जीता था। इस साल की शुरुआत में ही WWE ने उन्हें साइन किया था।

वो इस समय डेवलपमेंटल ब्रांड का हिस्सा हैं, जहां पर उनके और गेबल स्टीवसन के बीच स्टोरीलाइन एंगल शुरू हुआ है। वो New Japan Pro Wrestling में नज़र आ चुके हैं और इसी वजह से उन्हें रेसलिंग स्टाइल में बहुत ज्यादा चेंज करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में रोमन रेंस उन्हें अपने ग्रुप में शामिल कर सकते हैं। उनके ग्रुप में शामिल होने से ब्लडइन और ज्यादा खतरनाक हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now