3 WWE रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव है

WWE के कुछ ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल होगा
WWE के कुछ ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल होगा

WWE में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कई रिकॉर्ड को टूटने में टाइम लगता है तो कई हमेशा के लिए फैंस के जेहन में बस जाते हैं। कई WWE रेसलर्स ने ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। आज हम आपको ऐसे ही तीन ऐसे WWE रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिन्हें ना कोई रेसलर तोड़ पाया है और ना ही कभी तोड़ पाएगा।

Ad

#) 54 साल की उम्र में विंस मैकमैहन का WWE चैंपियनशिप जीतना

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने किया था कमाल
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने किया था कमाल

विंस मैकमैहन का ये रिकॉर्ड ना कभी टूटा और ना ही आगे कभी टूट पाएगा। विंस मैकमैहन WWE के मालिक हैं और वो जब जिसे चाहें चैंपियन बना सकते हैं। उन्होंने 54 साल की उम्र में खुद को चैंपियन बना दिया था। वो WWE टाइटल हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज रेसलर हैं। WWE में अब आगे ऐसा होना भी मुश्किल है। विंस मैकमैहन के इस कारनामे को देखकर सभी हैरान हो गए थे। वैसे आप सभी को पता है कि ये फैसला खुद विंस मैकमैहन ने ही लिया होगा।

Ad

#)10 साल की उम्र में निकोलस का टैग टीम चैंपियन बनना

निकोलस का फैंस ने देखा जलवा
निकोलस का फैंस ने देखा जलवा

WrestleMania 34 में हुए टैग टीम मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर पूरा WWE यूनिवर्स हैरानी में पड़ गया था। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने क्राउड के बीच जाकर 10 साल के निकोलस को अपना पार्टनर बनाया और उनके साथ मिलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीती। जिस उम्र में बच्चों को सही गलत का अंदाजा नहीं होता उस उम्र में निकोलस ने अपना WrestleMania मोमेंट हासिल कर लिया था। ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए भी ये खास पल था। उन्होंने बड़ी चैंपियनशिप इस मेगा इवेंट में हासिल की थी। आपको बता दें कि पिछले साल ब्रॉन स्ट्रोमैन को अचानक कंपनी से रिलीज कर दिया था।

Ad

# WWE दिग्गज अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक

अंडरटेकर ने अब WWE से रिटायरमेंट ले लिया
अंडरटेकर ने अब WWE से रिटायरमेंट ले लिया

अंडरटेकर WWE के सबसे महान रेसलर हैं। टेकर ने अपने 21 WrestleMania मैचों में लगातार जीत हासिल की थी। उनकी स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर ने तोड़ा था। टेकर की 21 लगातार मेनिया जीत को तोड़ पाना तो दूर की बात है, कोई इसके आसपास भी पहुंच जाए तो बड़ी हैरानी वाली बात होगी। WrestleMania का नाम सुनकर आज भी फैंस को अंडरटेकर की याद आ जाती है। द अंडरटेकर को इस साल विंस मैकमैहन Hall of Fame में शामिल करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications