2019 अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ कि WWE में कई बड़ी-बड़ी खबरें आने लग गयी है। WWE फैंस को चौकाने के लिए कुछ न कुछ करती ही रहती है। जैसे 2018 में भी कई सारे बड़ी बड़ी अफवाहें आई थी, जो कुछ हद तक सही भी रहे। इस साल भी ये ही माना जा रहा है कि कुछ बड़ी बड़ी अफवाहें सच होने वाले है।
तो आइए जानते कुछ बड़ी अफवाहें जो साल 2019 में सच साबित हो सकती हैं।
रॉक की फिर से वापसी
WWE ने इस साल NXT टेकओवर, हॉल ऑफ़ फेम और रैसलमेनिया 35 की तारीखों को आगे पीछे किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा है कि रॉक को इस साल हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिल सकती है या तो फिर वे रैसलमेनिया 35 में भी लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।
उनके व्यस्त शिड्यूल के चलते ये सभी तारीखे आगे पीछे की गयी हैं। रॉक अपने फिल्मी करियर पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। उन्होंने WWE से अपना करियर शुरू किया था इसलिए हो सकता है कि वे अपने करियर का अपकरी मैच रैसलमेनिया 35 में लड़कर ही खत्म करें।
वैसे तो उन्होंने WWE में लगातार काम करना कब से छोड़ दिया था। लेकिन वे समय समय पर कंपनी की जरूरत के हिसाब से आते रहते थे। पर अब वो और भी व्यस्त हो चुके है। उन्होंने अपना अंतिम WWE मैच रैसलमेनिया 32 में लड़ा था, जिसमे उन्होंने वो मैच सिर्फ 6 सेकंड में खत्म कर दिया था जो कि एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड था।
Get WWE News in Hindi Here