साल 2019 के लिए WWE से जुड़ी 3 बड़ी अफवाहें जिन्हें सच निकलना चाहिए

Enter caption

2019 अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ कि WWE में कई बड़ी-बड़ी खबरें आने लग गयी है। WWE फैंस को चौकाने के लिए कुछ न कुछ करती ही रहती है। जैसे 2018 में भी कई सारे बड़ी बड़ी अफवाहें आई थी, जो कुछ हद तक सही भी रहे। इस साल भी ये ही माना जा रहा है कि कुछ बड़ी बड़ी अफवाहें सच होने वाले है।

तो आइए जानते कुछ बड़ी अफवाहें जो साल 2019 में सच साबित हो सकती हैं।

रॉक की फिर से वापसी

Enter caption

WWE ने इस साल NXT टेकओवर, हॉल ऑफ़ फेम और रैसलमेनिया 35 की तारीखों को आगे पीछे किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा है कि रॉक को इस साल हॉल ऑफ़ फेम में जगह मिल सकती है या तो फिर वे रैसलमेनिया 35 में भी लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

उनके व्यस्त शिड्यूल के चलते ये सभी तारीखे आगे पीछे की गयी हैं। रॉक अपने फिल्मी करियर पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। उन्होंने WWE से अपना करियर शुरू किया था इसलिए हो सकता है कि वे अपने करियर का अपकरी मैच रैसलमेनिया 35 में लड़कर ही खत्म करें।

वैसे तो उन्होंने WWE में लगातार काम करना कब से छोड़ दिया था। लेकिन वे समय समय पर कंपनी की जरूरत के हिसाब से आते रहते थे। पर अब वो और भी व्यस्त हो चुके है। उन्होंने अपना अंतिम WWE मैच रैसलमेनिया 32 में लड़ा था, जिसमे उन्होंने वो मैच सिर्फ 6 सेकंड में खत्म कर दिया था जो कि एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड था।

लेकिन अगर हम एक अच्छे मैच की बात करें तो उनका आखिरी मैच जॉन सीना के साथ रैसेलमेनिया में ही था जहां पर वो जॉन सीना से हार गए थे।

Get WWE News in Hindi Here

मैकइंटायर बनेंगे वर्ल्ड चैंपियन

Drew

मैकइंटायर बहुत की कमाल के रैसलर हैं, उनके लड़ने का तरीका भी जोरदार है। वे फिलहाल एक हील की भूमिका निभा रहे है।विंस अब मैकइंटायर में अगला बड़ा सुपरस्टार देख रहे हैं। मैकइंटायर ने जब से रॉ में वापसी की है तब से वो एक अलग ही रूप में दिखे है। उनको रॉ में हमने बहुत कम हारते हुए देखा है।

रोमन के जाने के बाद उनका और भी अच्छे से इस्तेमाल हो रहा है। क्योंकि विंस उनमे अगला रोमन रेंस देख रहे है। रोमन की वापसी में अभी कुछ समय लगेगा जब तक उन्हें उस खाने को भरना है जिसके लिए मैकइंटायर से अच्छा कोई विकल्प उनके पास मौजूद ही नही है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल मैकइंटायर चैंपियन बन सकते हैं। ये इस साल का सबसे बड़ी अफवाहों में से एक है। अगर वो चैंपियन बनते है तो वे कंपनी को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकते है।

अंडरटेकर हो सकते हैं रिटायर

Undertaker

रैसलमेनिया 35 में फैन्स अंडरटेकर को आखिरी बार लड़ते हुए देख सकते हैं। उनकी उम्र भी काफी हो चुकी है, वे अब पहले जैसे रैसलर नही रहे है।

अब वे सिर्फ नाम से ही खौफनाक है अब उनकी रैसलिंग में वो दम नहीं है। रैसलमेनिया उनके रिटायरमेंट के लिए काफी अच्छी जगह हो सकती है, जहां वो अपने सारे फैंस के सामने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दें। इसलिए उनका इस बार मैच की चर्चा काफी चर्चा का विषय है।

अगर हम उनके प्रतिद्वंद्वी की बात करे तो WWE पास कई सारे विकल्प मौजूद है जो अंडरटेकर को रिटायर करवा सकते है। हो सकता है उनके रैसलमेनिया मैच की स्टोरीलाइन की शुरूआत रॉयल रम्बल से ही हो जाए, जहा पर उन्हें कोई सुपरस्टार बाहर कर दे। जिससे अंडरटेकर की फ्यूड को एक अच्छी सी शुरूआत मिल सके और वो अपना आखिरी रैसलमेनिया मैच अच्छे से लड़ सके और फैंस का मनोरंजन करे।