3 WWE Superstars जो चैंपियन होने के बावजूद शायद Payback 2023 में नज़र नहीं आएंगे

Ujjaval
WWE Payback 2023 में रोमन रेंस नहीं आएंगे
WWE Payback 2023 में रोमन रेंस नहीं आएंगे

Payback 2023: WWE पेबैक (Payback 2023) के लिए फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो का आयोजन तीन सालों बाद देखने को मिल रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यहां कुछ बड़ा देखने को मिलेगा। Payback के लिए तीन धमाकेदार मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है।

Ad

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस और विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी चैंपियंस हैं, जो शो को मिस कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो मौजूदा चैंपियंस होने के बावजूद Payback 2023 में शायद नज़र नहीं आएंगे।

3- WWE Payback 2023 को मिस कर सकते हैं Rey Mysterio

Ad

रे मिस्टीरियो के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। थोड़े समय पहले ही उन्होंने इस टाइटल को जीता था। अभी उनकी दुश्मनी ऑस्टिन थ्योरी के साथ चल रही है। थ्योरी टाइटल के लिए नंबर 1 कंटेंडर बने हैं। उनकी स्टोरीलाइन इस समय उतनी ज्यादा चर्चा का विषय नहीं बनी हुई है।

इसी वजह से शायद WWE द्वारा उन्हें Payback 2023 में जगह नहीं मिलेगी। रे मिस्टीरियो vs ऑस्टिन थ्योरी एक ऐसा मैच है, जो कुछ मौकों पर साप्ताहिक शोज़ में हो चुका है और ऐसे में इसे प्रीमियम लाइव इवेंट में बुक करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा। किसी SmackDown के एपिसोड में मिस्टीरियो अपने टाइटल को थ्योरी के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं।

2- NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो के पास NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप है। फैंस उनकी चैंपियनशिप जीत से काफी ज्यादा खुश थे क्योंकि इसी वजह से NXT ब्रांड में स्टार पावर बढ़ गई। जजमेंट डे के सदस्य अब डेवलपमेंटल ब्रांड में भी नज़र आते हैं। डॉमिनिक ने इस टाइटल को एक बार Raw में भी सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

डॉमिनिक मिस्टीरियो का टाइटल रन बहुत अच्छा रहा है। हालांकि, अभी उन्हें बतौर चैंपियन अपना वर्चस्व कायम करने में समय लगेगा। वो बतौर चैंपियन लगातार टाइटल डिफेंड करते हुए इसका कद बढ़ा सकते हैं और इसके बाद शायद मिस्टीरियो को किसी इवेंट में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने का मौका मिल सकता है। अभी के लिए मिस्टीरियो Payback 2023 से दूर रह सकते हैं।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस ने बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन शानदार काम किया है। हालांकि, WrestleMania 39 के बाद रेंस ने सिर्फ एक बार अपने टाइटल को दांव पर लगाया है। वो SummerSlam 2023 में जे उसो के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ के पद का बचाव करने में सफल रहे थे। अभी रेंस ब्रेक पर हैं और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वो कुछ महीनों बाद दोबारा रिंग में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में उनका Payback 2023 में नज़र आना मुश्किल है।

रोमन रेंस के रहने से फैंस का उत्साह बढ़ जाता। हालांकि, पार्ट-टाइम कॉन्ट्रैक्ट होने के कारण WWE रोमन को हर शो में बुक नहीं कर सकता। रोमन रेंस ने अपने ऐतिहासिक यूनिवर्सल टाइटल रन की शुरुआत Payback 2020 से की थी और अब तीन साल बाद इवेंट वापस आ रहा है, तो रोमन रेंस को इस शो का जरूर हिस्सा बनना चाहिए था। अब उम्मीद रहेगी कि रेंस जल्द ही वापसी करेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications