3 WWE रैसलर्स जो  All Elite Wrestling में जा सकते हैं

Enter caption

कोडी रोड्स और यंग बक्स ने ने हाल ही में 'All Elite Wrestling' नाम की कंपनी शुरू की हैं। माना जा रहा है कि ये कंपनी सीधा WWE को टक्कर देगी। WWE में ऐसे बहुत सारे टैलेंटेड रैसलर्स हैं, जिसका कंपनी सही से उपयोग नहीं कर रही हैं।

Ad

WWE के पास कुछ ऐसे भी स्टार्स है जो 'All Elite Wrestling' जैसी कंपनी का नया फेस बन सकते हैं और उस कंपनी को बहुत आगे तक लेकर जा सकते हैं। वो अपने दम पर अच्छे मैच और अच्छी स्टोरीलाइन दे सकते हैं। वो 'All Elite Wrestling' की प्रगति के लिए बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिये उन WWE रैसलर्स के बारे में जो 'All Elite Wrestling' में शामिल हो सकते हैं।

गोल्डस्ट

Goldust

गोल्डस्ट ने ALL IN इवेंट के बाद कहा था कि अगर दोबारा से यह इवेंट कराया गया तो वो इसमें शामिल होंगे। पर अब तो उनके भाई ने अपनी ही कंपनी खोल ली हैं, जहां पर वो अपने भाई के साथ काम कर सकते हैं। वो आने वाले समय में WWE से रिटायरमेंट ले सकते हैं। फिर वे AEW में जा सकते हैं। वैसे भी उन्होंने WWE में शुरू से ही कुछ खास काम किया नही हैं। वो बहुत पुराने रैसलर्स हैं, पर उन्हें अभी तक सही से मौके नही मिले ही इसलिए वे कंपनी को छोड़ सकते हैं।

Ad

गोल्डस्ट ने 1995 में WWE में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने WWE के अलावा कई बड़े प्रमोशन्स जैसे WCW और TNA में भी काम किया हैं। उन्होंने अपने करियर के कुल 20 टाइटल्स जीते हैं। जिसमे 6 बार टैग टीम चैंपियनशिप और 9 बार हार्डकोर चैंपियनशिप जीती हैं। उन्हें हार्डकोर चैंपियनशिप का राजा भी कहा जाता था। हम आशा करते है कि वो जल्द ही अपने भाई की कंपनी के साथ काम करें और हमें दोनों भाई साथ में एक टैग टीम में लड़े।

Get WWE News in Hindi Here

नाकामुरा

Enter caption
Enter caption

नाकामुरा को हाल ही में NJPW कंपनी ने संपर्क किया था लेकिन उन्होंने शामिल होने से मना कर दिया था। ऐसा ही कुछ ऑफर AEW दे सकती हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि वे WWE से अलग होने का विचार कर सकते हैं।

Ad

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि फरवरी 2019 में नाकामुरा का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने वाला हैं। इसी कारण रुसेव को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बना दिया गया हैं अब देखना होगा कि क्या वे वापस से साइन करते हैं या नहीं। WWE ओर से और ना ही शिन्सके नाकामुरा की ओर से इस अनुबंध के सम्बन्ध में कोई आधिकारिक पुष्टि की गयी हैं। इसलिए वे भी AEW का हिस्सा बन सकते हैं।

समोआ जो

Samoa

कई महीनों तक शीर्ष पर रहने के बावजूद, WWE ने समोआ जो को चैंपियनशिप नहीं दी। वो पूरी कंपनी में सर्वश्रेष्ठ इन-रिंग रैसलर्स में से एक हैं। साथ ही उनकी माइक स्किल्स भी दमदार होने के बावजूद उन्हें कंपनी ने कुछ खास मौके नही दिए। अब शायद उन्हें मौके दे भी ना।

यह बहुत आश्चर्य की बात होगी अगर समोआ जो ने AEW के साथ डील साइन नहीं की क्योंकि वो उन कुछ रैसलर्स में से एक हैं जिन पर चैंपियनशिप बेल्ट्स ज्यादा अच्छे लगते हैं। उन्होंने NXT में तबाही सी मचा दी थी पर जब से वो मेन रोस्टर कर आये हैं तब से वे कुछ खास कर रही पाए हैं। उन्हें बस एक बार चैंपियनशिप के लिए मौका दिया गया, जिसमें वो चैंपियनशिप जीतने में असफल रहे। उसके बाद उन्हें कुछ छोटी-मोटी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया गया। अब ऐसा लगता है कि उन्हें WWE छोड़कर AEW में जाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications