WWE के 3 सुपरस्टार्स जो NXT में वापसी के बाद चैंपियन बने और 2 जो नहीं बन पाए

WWE सुपरस्टार्स NXT में वापसी के बाद चैंपियन बने
WWE सुपरस्टार्स NXT में वापसी के बाद चैंपियन बने

WWE के लिए एक ऐसा समय आया जब उसे WCW (वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग) से कड़ी प्रतिद्वंदिता मिल रही थी और उस प्रतिद्वंदिता को 'मंडे नाईट वॉर्स' नाम दिया गया। मगर अब WCW की जगह AEW (ऑल एलीट रेसलिंग) ने ले ली है, जिसने WWE की डेवलपमेंट ब्रांड NXT को अपना टारगेट बनाया हुआ है और इस नई प्रतिद्वंदिता को 'Wednesday Night Wars' नाम दिया गया है।

Ad

AEW 2019 में हुई शुरुआत के बाद से ही रेटिंग्स के मामले में NXT से बेहतर साबित हो रहा है। इस कारण WWE ने मेन रोस्टर के कई बड़े सुपरस्टार्स को NXT में वापस भेजा था, जिससे व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हो सके, लेकिन उससे कंपनी को कुछ खास फायदा नहीं हो पाया।

NXT में वापसी के बाद कई रेसलर्स को मुख्य सुपरस्टार होने का दर्जा दिया गया, जो आगे चलकर चैंपियन भी बने। लेकिन कुछ ऐसा भी रहे जो NXT में वापसी के बाद कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाए थे। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो मेन रोस्टर से NXT में वापसी के बाद चैंपियन बने और 2 जो चैंपियन नहीं बन पाए।

WWE सुपरस्टार शार्लेट - NXT विमेंस चैंपियन बनीं

Ad

साल 2015 के जुलाई महीने में शार्लेट WWE मेन रोस्टर की फुल टाइम मेंबर बनी थीं। पिछले 6 सालों में शार्लेट अपने पिता रिक फ्लेयर के नक्शेकदम पर आगे बढ़ी हैं और अभी तक WWE में 12 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। काफी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आगे चलकर शार्लेट ही अपने पिता के 16 वर्ल्ड टाइटल्स के रिकॉर्ड को तोड़ेंगी।

Ad

खैर द क्वीन अब WWE की मुख्य विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं और 2020 में उन्होंने NXT में वापसी की थी। इस दौरान वो WrestleMania 36 में रिया रिप्ली को हराकर अपने करियर में दूसरी बार NXT विमेंस चैंपियन बनी थीं। कुछ महीने बाद NXT Takeover: In Your House के ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच में आईओ शिराई ने शार्लेट और रिया रिप्ली को हराकर NXT विमेंस टाइटल अपने नाम किया था।

ऑस्टिन थ्योरी - चैंपियन नहीं बने

ऑस्टिन थ्योरी का NXT में वापसी के बाद प्रदर्शन बहुत खराब रहा
ऑस्टिन थ्योरी का NXT में वापसी के बाद प्रदर्शन बहुत खराब रहा

ऑस्टिन थ्योरी को साल 2020 में सैथ रॉलिंस के फैक्शन के मेंबर के रूप में पहचान मिलनी शुरू हुई थी। उस समय मर्फी भी इसी स्टोरीलाइन से जुड़े हुए थे, मगर कुछ समय बाद थ्योरी ने रॉलिंस के साथ आना बंद कर दिया था। पिछले साल ही अगस्त में उन्होंने NXT में वापसी की। ये भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि वापसी के बाद कोई टाइटल जीत तो दूर की बात, थ्योरी को अधिकतर मुकाबलों में हार मिली है।

Ad

फिन बैलर - NXT चैंपियन बने

Ad

WWE इतिहास के सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर ने SummerSlam 2019 में द फीन्ड के खिलाफ हार के 2 महीने बाद NXT में रिटर्न किया था। इस दौरान उनकी दुश्मनी उस समय के NXT चैंपियन एडम कोल से शुरू हुई और कई महीने लंबी चली जबरदस्त स्टोरीलाइन के बाद NXT Super Tuesday II में बैलर ने कोल को हराकर दूसरी बार NXT टाइटल को अपने नाम किया था। अब करीब 2 साल NXT में काम करने के बाद वो मेन रोस्टर में वापसी कर चुके हैं।

EC3 - चैंपियन नहीं बने

EC3 ने 2018 में WWE में वापसी की थी
EC3 ने 2018 में WWE में वापसी की थी

EC3 ने साल 2009 में WWE को जॉइन किया था, कुछ समय तक FCW में काम किया और 2010 में NXT के शुरू होने के बाद कुछ साल NXT सुपरस्टार बने रहे। कुछ खास सफलता ना मिलने के कारण 2013 में उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया। कुछ साल TNA में काम किया, जहां वो हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बने और उसके बाद 2018 में WWE में वापसी कर दोबारा NXT में काम करना शुरू किया। हालांकि उसी साल के अंत में उन्हें मेन रोस्टर में भेजा गया, लेकिन NXT में वापसी के बाद भी वो कोई चैंपियनशिप बेल्ट नहीं जीत पाए थे।

Ad

समोआ जो - NXT चैंपियन बने

Ad

COVID-19 महामारी के कारण WWE ने 2020 और 2021 में 40 से भी अधिक रेसलर्स को रिलीज़ किया था। इस बीच 2021 के अप्रैल महीने में WWE ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था, लेकिन कंपनी के COO ट्रिपल एच इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे और समोआ को वापस लाना चाहते थे।

जून में उन्हें दोबारा साइन किया गया, लेकिन इस बार वो Raw या SmackDown में नहीं बल्कि NXT रिंग में फाइट करने के लिए वापस आए। उन्होंने वापसी के बाद NXT टेकओवर 36 में अपना पहला मैच लड़ा, जिसमें वो कैरियन क्रॉस को हराकर अपने करियर में तीसरी बार WWE NXT चैंपियन बने थे।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications