3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2024 में Roman Reigns के खिलाफ ताकतवर दिखाया गया है

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस कुछ स्टार्स के खिलाफ कमजोर पड़े हैं (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस कुछ स्टार्स के खिलाफ कमजोर पड़े हैं (Photo: WWE.com)

Stars Who Dominated Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए साल 2024 उतार चढाव वाल रहा है। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर साल की शुरुआत की थी और अभी उनके पास टाइटल नहीं है। वो इस साल दोनों नाईट में रेसलमेनिया (WrestleMania) मेन इवेंट करने में सफल हुए। रोमन रेंस इसके बाद महीनों तक बाहर रहे और अभी ट्राइबल चीफ पद समेत उला फाला वापस लेने की कोशिश में हैं। रोमन को हमेशा से WWE ने सही तरह से बुक किया है लेकिन कुछ रेसलर्स के खिलाफ उनका सिक्का इस साल नहीं चल पाया है। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें रोमन रेंस के खिलाफ ताकतवर दिखाया गया है।

Ad

3- सोलो सिकोआ ने WWE दिग्गज रोमन रेंस को पिन करने का बड़ा कारनामा किया है

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच अभी दुश्मनी देखने को मिल रही है। सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ पद ले लिया है और रोमन अभी तक उनसे यह वापस लेने में सफल नहीं हुए हैं। उन्हें नए ब्लडलाइन का साथ मिलता आया है और यह उनके OTC पर दबदबे की एक झलक है। रोमन ने बेबीफेस के तौर पर बेहद हाइप के साथ वापसी की थी और लगा था कि उन्हें हराना मुश्किल होगा।

सोलो सिकोआ ने यह बड़ा कारनामा करके दिखाया। उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट में ताकतवर दिखाया गया। सोलो सिकोआ ने Crown Jewel 2024 में हुए सिक्स मैन टैग टीम मैच में रोमन रेंस पर लगातार दो समोअन स्पाइक लगाए और पिन करते हुए जीत प्राप्त की। सोलो का रोमन को पिन करना काफी बड़ी चीज रही थी। इससे कुछ हद तक सिकोआ का बतौर हील कद बढ़ गया है।

2- WWE ने जेकब फाटू को रोमन रेंस के खिलाफ ताकतवर दिखाया है

youtube-cover
Ad

जेकब फाटू को डेब्यू के बाद से ही तगड़ी बुकिंग दी है और वो एक खतरनाक स्टार के रूप में फैंस के सामने आए हैं। जेकब फाटू ने अपने WWE रन के दौरान लगातार डॉमिनेट किया है और रोमन रेंस भी उनसे निपट नहीं पाए हैं। बता दें कि जेकब और रोमन का सिंगल्स मैच नहीं हुआ है। हालांकि, वो दो मौकों पर टैग टीम मैचों में आमने-सामने आए हैं।

ब्रॉल के दौरान जब भी रोमन रेंस का नए ब्लडलाइन पर पलड़ा भारी लगने लगता है, तो जेकब फाटू आकर चीजों को बदल देते हैं। इसके साथ ही Bad Blood में भी जेकब ने रोमन के खिलाफ डॉमिनेट किया था। Crown Jewel में जेकब फाटू के तगड़े मूनसॉल्ट और डॉमिनेशन के चलते ही सोलो सिकोआ को फायदा मिला और वो रोमन रेंस को पिन करने में सफल हुए। देखा जाए तो जेकब का प्रदर्शन रोमन के खिलाफ तगड़ा रहा है और फैंस उन्हें सिंगल्स मैच में भिड़ते देखने का जरूर इंतजार करेंगे।

1- रोमन रेंस को कोडी रोड्स ने WWE WrestleMania XL में हराया

Ad

रोमन रेंस और कोडी रोड्स दोनों ही जबरदस्त स्टार हैं। कोडी ने बतौर बेबीफेस प्रभावित किया है और यही कारण है कि वो रोमन रेंस की ऐतिहासिक बादशाहत का अंत करने में सफल हो गए थे। बता दें कि WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में बादशाहत को जारी रखा था। हालांकि, इस साल उनकी किस्मत खराब रही।

WrestleMania XL की नाईट 2 में कोडी रोड्स ने काफी बवाल मचने के बाद रोमन रेंस को हराया और नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। रोड्स, रोमन को लंबे समय बाद वन ऑन वन मैच में पिन करने वाले स्टार बने थे। कोडी ने इसके बाद से WWE के टॉप फेस का किरदार अच्छी तरह निभाया है और ऐसे में लगता है कि उनका रोमन की बादशाहत खत्म करना सही फैसला था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications