WWE ने हाल ही में एक बड़ी खबर देकर सभी प्रशंसकों को चौंका दिया है। दरअसल, कुछ घंटों पहले WWE के आधिकारिक ट्विटर पेज द्वारा पता चला कि ब्रे वायट (Bray Wyatt) को कंपनी ने रिलीज कर दिया है। किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी और सभी के लिए यह बड़ा सरप्राइज था। वायट ने WWE में रहते हुए काफी जबरदस्त सफलता हासिल की है।उन्होंने अपने अनोखे और डरावने कैरेक्टर्स की वजह से काफी ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने WWE में कई सारे दिग्गज सुपरस्टार्स का सामना किया है और काफी सारे स्टार्स पर उन्हें जीत भी मिली है। इस स्टार ने एक बार WWE और दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। ब्रे वायट ने अपना अंतिम मैच द फीन्ड के गिमिक में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WrestleMania 37 में लड़ा था।Thank you for an incredible 10 years, Bray Wyatt! My favourite character since The Undertaker. Hope you get better soon! pic.twitter.com/rctxZbl2f1— Luke Robinson (@LukeRobboWWE96) July 31, 2021इसके बाद से ही वो WWE में दिखाई नहीं दिए थे और किसी को उनकी गैरमौजूदगी का कारण पता नहीं था। उन्हें WWE से निकाले जाने की खबर काफी शॉकिंग थी। WWE में कुछ ऐसे स्टार्स रहे हैं जिन्हें ब्रे वायट कभी नहीं हरा पाए और कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जिन्हें कभी वायट पर जीत नहीं मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें ब्रे वायट कभी नहीं हरा पाए और 2 जिनके खिलाफ उनकी कभी हार नहीं हुई।3- ब्रे वायट नहीं हरा पाए: WWE दिग्गज द अंडरटेकरImagine these Two as TeamWhat would you give them Name??@undertaker @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/gHYpaBMTAQ— TheChaserOfSouls (@SoulsChaser) July 29, 2021द अंडरटेकर और ब्रे वायट के बीच दुश्मनी हर एक फैन को जरूर याद होगी। दोनों ने WrestleMania 31 में मैच लड़ा था। इस मुकाबले के लिए उनकी दुश्मनी काफी जबरदस्त रही थी। इसके साथ ही उनका मैच भी रोचक साबित हुआ। उनका यह मुकाबला 15 मिनट तक चला था।इस मैच में कई मौकों पर लगा कि ब्रे वायट को जीत मिलेगी। हालांकि, अंत में अंडरटेकर ने एक अहम जीत अपने नाम की। उनका मैच काफी चर्चा का विषय था क्योंकि दोनों का कैरेक्टर उस समय अनोखा और डरावना था। इस वजह से मैच पर सभी का ध्यान था और इसने प्रभावित किया।