WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में अब बेहद कम समय बचा है। WWE ने इस बार शो के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शो का मैच कार्ड लगभग तय हो गया है। इस बार भी शो में कई बड़े मैचों को बुक किया गया है। ऐसे में फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उन्हें इस बार WrestleMania की दोनों नाइट्स में कौन-से मैच देखने को मिलेंगे।इस बार भी WrestleMania में कई स्टोरीलाइंस खत्म हो सकती है, तो कई शुरू भी हो सकती है। शो में कई स्टार्स अपने दोस्त या परिवार को धोखा दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WrestleMania 39 में धोखे मिल सकते हैं।3- WWE WrestleMania 39 में Trish Stratus ले सकती हैं हील टर्न View this post on Instagram Instagram Postट्रिश स्टेटस एक समय विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी हील हुआ करती थी, लेकिन WrestleMania 39 से पहले उनके इस कैरेक्टर को पूरी तरह से नज़रअंदाज कर दिया गया है। वो इस समय विमेंस डिवीजन में टॉप बेबीफेस के रूप में नज़र आ रही हैं। WWE में वापस आने के बाद ट्रिश स्टेटस अब एक और रन के लिए रेडी दिख रही हैं।WrestleMania में डैमेज कंट्रोल को हराने के बाद वो अपनी टीम की सदस्य बैकी लिंच पर अटैक कर सकती हैं। इस अटैक के साथ वो फिर से पुराने कैरेक्टर में वापस आ जाएंगी। इस अटैक से फैंस को उनके और बैकी लिंच के बीच SummerSlam में एक दमदार मैच भी देखने को मिल सकता है। इस स्टोरीलाइन से बैकी को अपने कैरेक्टर को और बेहतर करने का मौका मिलेगा।2- WrestleMania में डॉमिनिक मिस्टीरियो को रिया रिप्ली की वजह से मिल सकती है हार View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो काफी समय से ऑन टीवी कपल बने हुए हैं। इन दोनों ही स्टार्स को एक कपल के रूप में फैंस पसंद भी काफी ज्यादा कर रहे हैं, लेकिन यह दोनों ही स्टार्स भी अलग हो सकते हैं। रिया रिप्ली की गलती की वजह से ये रिलेशनशिप टूट सकता है।शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो का सामना अपने पिता रे मिस्टीरियो से होना है। इस मैच में डॉमिनिक की मदद करने के लिए जजमेंट डे भी रिंग के पास होगा और रिया रिप्ली सभी को चौंका सकती हैं। उनके कारण डॉमिनिक को हार मिल सकती है। इस हार की वजह से दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं।1- सोलो सिकोआ, रोमन रेंस के खिलाफ ले सकते हैं टर्न View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania में रोमन रेंस को अपना टाइटल कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करना है। इस मैच में रोमन रेंस को अपनी फैमिली की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन वो ही इस समय पूरी तरह उनके साथ नहीं हैं। ब्लडलाइन के हर मेंबर के पास रोमन रेंस के खिलाफ होने का कारण है। ऐसे में सोलो सिकोआ अब रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं।सोलो सिकोआ काफी समय से रोमन रेंस के साथ हैं और उन्होंने देखा है कि कैसे उन्होंने उनके भाई जे उसो को ट्रीट किया है। वो लगातार जे उसो पर सवाल उठाते हैं। इसके अलावा वो जे के खिलाफ रिंग में भी नज़र आ चुके हैं। ऐसे में सोलो सिकोआ अब रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।