3 WWE Superstars जो Draft 2023 के साथ पहली बार ब्रांड चेंज कर सकते हैं

Ujjaval
WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले पर फैंस की नज़रें होंगी
WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले पर फैंस की नज़रें होंगी

Draft 2023: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) का आयोजन जल्द ही देखने को मिलेगा। इसके साथ ही WWE में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई सारे रेसलर्स दूसरे ब्रांड पर शिफ्ट हो सकते हैं। इसके अलावा नए स्टार्स का डेब्यू देखने को मिल सकता है। ट्रिपल एच (Triple H) ने इस Draft को खास बनाने का दावा किया है।

Ad

पहले भी कई बार Draft देखने को मिल गया है लेकिन कुछ रेसलर्स कभी भी दूसरे ब्रांड में शिफ्ट नहीं हुए हैं। हालांकि, इस साल चेंज देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Draft 2023 में पहली बार अपना ब्रांड चेंज करते हुए नज़र आ सकते हैं।

3- WWE दिग्गज Bobby Lashley वापसी के बाद से Raw में हैं

Ad

बॉबी लैश्ले को मौजूदा समय के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। WrestleMania 34 के बाद Raw के एपिसोड में उन्होंने रिटर्न किया था। इसके बाद से ही वो रेड ब्रांड में ही नज़र आ रहे हैं। इसके बाद कई बार Draft का आयोजन देखने को मिला है।

बॉबी लैश्ले को हमेशा ही Raw के साथ बनाए रखा। हालांकि, इस बार उन्हें लेकर बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है। WWE उन्हें अब एक फ्रेश शुरुआत देना चाहेगा। इसी वजह से उन्हें Raw से SmackDown में शिफ्ट किया जा सकता है। फैंस को यह निर्णय काफी ज्यादा पसंद आएगा। लैश्ले SmackDown में जाकर भविष्य में रोमन रेंस के साथ दुश्मनी भी शुरू कर सकते हैं।

2- रिया रिप्ली

Ad

रिया रिप्ली ने WWE में अपना डेब्यू Raw ब्रांड में किया था। इसके बाद से उन्होंने काफी प्रभावित किया है। उन्होंने WrestleMania 37 में Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती और अभी वो जजमेंट डे फैक्शन का हिस्सा हैं। WrestleMania 39 में रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल जीता।

अब रिप्ली के पास SmackDown की विमेंस टाइटल है और ऐसे में उन्हें Raw में रखने का मतलब नहीं रहेगा। WWE उन्हें अपने विमेंस टाइटल के साथ SmackDown में शिफ्ट कर सकता है। साथ ही जजमेंट डे की भी ब्लू ब्रांड में एंट्री देखने को मिल सकती है। रिप्ली पहली बार ब्रांड शिफ्ट कर सकती हैं।

1- शिंस्के नाकामुरा

Ad

शिंस्के नाकामुरा को WWE के सबसे ज्यादा पसंदीदा सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने 2017 में WWE में अपना डेब्यू किया था और इसके बाद उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। नाकामुरा उस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा बने थे और अभी तक वो इसी शो पर नज़र आ रहे हैं।

कई बार Draft का आयोजन देखने को मिला लेकिन यहां नाकामुरा दूसरे शो पर शिफ्ट नहीं हुए। यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है। इतने सालों में उन्हें Raw में आकर अपने टैलेंट को दिखाने का मौका नहीं मिल पाया। अब शिंस्के को Raw में Draft किया जा सकता है। वो एक नई शुरुआत कर रहे हैं और अपने पुराने कैरेक्टर के साथ वापस आए हैं। ऐसे में उन्हें अगर दूसरे शो में भेज दिया जाएगा, तो यह और अच्छी चीज़ होगी। वो नई जगह पर खुद को फिर से बिल्ड कर पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications