3 WWE Superstars जो Austin Theory के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप रन का अंत कर सकते हैं

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी का टाइटल रन अच्छा रहा है
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी का टाइटल रन अच्छा रहा है

Austin Theory: WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) के पास काफी समय से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने इसे पिछले साल सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स (Survivor Series: Wargames) इवेंट में जीता था। इसके बाद से उन्होंने कई दिग्गजों और फेमस स्टार्स को हराकर अपने टाइटल रन को मजबूत किया है।

Ad

अब फैंस उनके चैंपियनशिप रन से बोर हो गए हैं और ऐसा महसूस हो रहा है कि जल्द ही उनके टाइटल रन का अंत हो जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो ऑस्टिन थ्योरी के जबरदस्त चैंपियनशिप रन का अंत कर सकते हैं।

3- WWE सुपरस्टार LA Knight, Austin Theory के टाइटल रन को खत्म कर सकते हैं

youtube-cover
Ad

एलए नाइट को पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। वो फैन फेवरेट स्टार बन गए हैं। ऐसे में उन्हें अब जरूर चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में जगह मिलनी चाहिए। Money in the Bank 2023 के लैडर मैच में नाइट जीत के बहुत करीब आ गए थे। हालांकि, अंत में उनके हाथों असफलता लगी।

नाइट को अब WWE मिड कार्ड टाइटल जीतने के लिए बुक कर सकता है। नाइट और थ्योरी दोनों ही माइक पर काफी अच्छे हैं। ऐसे में उनकी दुश्मनी को बढ़िया तरह से बिल्ड किया जा सकेगा। साथ ही, नाइट को WWE यहां जीतने के लिए बुक कर सकता है। नाइट को ऑस्टिन के टाइटल रन को खत्म करने के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

2- सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ को WWE ने हमेशा से ही काफी डॉमिनेंट दिखाया है। वो रोमन रेंस के साथ नज़र आ रहे हैं और ज्यादातर उनकी ही चीज़ों में ध्यान देते हैं। सिकोआ अगर खुद के सिंगल्स रन पर फोकस करेंगे, तो वो बहुत जल्द ही चैंपियन बनने में सफल रह सकते हैं।

रोमन रेंस भी चाहेंगे कि उनके ग्रुप में एक और चैंपियनशिप जुड़े। ऐसे में वो सोलो सिकोआ को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतने के लिए कह सकते हैं। बाद में ट्राइबल चीफ की आज्ञा का पालन करके सिकोआ जबरदस्त डॉमिनेशन दिखाते हुए थ्योरी के बेहतरीन टाइटल रन का अंत कर सकते हैं।

1- शेमस

youtube-cover
Ad

शेमस की इस समय ऑस्टिन थ्योरी के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। शेमस ने पिछले कुछ हफ्तों में दो बार थ्योरी का सामना यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए किया है। दोनों ही मैचों में शेमस की प्रिटी डेडली की इंटरफेरेंस के कारण हार देखने को मिली है। थ्योरी को अभी तक शेमस पर क्लीन तरीके से जीत नहीं मिली है। WWE अभी संकेत दे रहा है कि शेमस की थ्योरी के साथ दुश्मनी खत्म नहीं हुई है।

ऑस्टिन थ्योरी और शेमस के बीच दुश्मनी को जारी रखा जा सकता है। दोनों के बीच SummerSlam 2023 या किसी खास SmackDown के एपिसोड में मैच हो सकता है। यहां शेमस टाइटल जीतकर आखिर चैंपियनशिप नहीं जीतने का सूखा खत्म सकते हैं। फैंस उन्हें जरूर दोबारा चैंपियन बनते हुए देखना चाहेंगे। शेमस इस समय सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं और ऐसे में थ्योरी को हराने पर फैंस से उन्हें बहुत अच्छा रिएक्शन भी मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications