3 WWE Superstars जो Roman Reigns का वापसी के बाद साथ दे सकते हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस वापसी के बाद कुछ स्टार्स के साथ नज़र आ सकते हैं
WWE में रोमन रेंस वापसी के बाद कुछ स्टार्स के साथ नज़र आ सकते हैं

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कोडी रोड्स के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने में सफल हो गए। रोमन रेंस अभी ब्रेक पर हैं और वो कुछ महीनों बाद वापसी कर सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन (The Bloodline) में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

Ad

सोलो सिकोआ अब फैक्शन को कंट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच टामा टोंगा ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं और ब्लडलाइन से जिमी उसो को बाहर कर दिया गया है। सोलो संभावित तौर पर रोमन के भी खिलाफ हो सकते हैं। ऐसे में सिकोआ और ब्लडलाइन से निपटने के लिए रोमन किसी को जरूर लाना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस की वापसी के बाद उनका साथ दे सकते हैं।

3- WWE सुपरस्टार जिमी उसो, रोमन रेंस के साथ आ सकते हैं

Ad

रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। वो द ब्लडलाइन फैक्शन में महीनों तक साथ रहे हैं। सोलो ने जिमी को बाहर किया है और यह रोमन का फैसला नहीं था। सोलो अगर रोमन के खिलाफ हो जाते हैं, तो फिर जिमी उसो वापसी करते हुए हेड ऑफ द टेबल के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसा करने से वो सोलो से उनपर हुए हमले का बदला ले पाएंगे।

रोमन रेंस और जिमी उसो दोनों साथ आकर द ब्लडलाइन में आए इस नए बदलाव के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। ट्राइबल चीफ के साथ काम करने से जिमी को भी बहुत हद तक फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों को आमने-सामने देखना सही मायने में बहुत रोचक रहने वाला है।

2- WWE सुपरस्टार जे उसो

Ad

जे उसो और रोमन रेंस के बीच भले ही बड़ी दुश्मनी रही है लेकिन उनका खून का रिश्ता है और उन्हें साथ काम करने का अनुभव है। रोमन रेंस का अगर बेबीफेस टर्न होता है और सोलो के नेतृत्व वाले ब्लडलाइन के खिलाफ जाते हैं, तो इसमें जे उसो उनकी मदद कर सकते हैं। जे उसो ने भले ही जिमी के ब्लडलाइन से बाहर किए जाने पर कुछ खास प्रतिकिया नहीं दी लेकिन अपने भाइयों पर समस्या आने के बाद वो जरूर बड़ा कदम उठा सकते हैं।

रोमन रेंस और जिमी उसो का साथ देने के लिए जे उसो भी आ सकते हैं। यह तीनों ही द ब्लडलाइन फैक्शन के सबसे पुराने सदस्य हैं। उनका रीयूनियन देखना सही मायने में रोचक रहेगा। जे और जिमी दोनों के बीच हाल ही में दुश्मनी का अंत हुआ है और अब WWE द्वारा उन्हें दोबारा साथ लाना एक सही फैसला रह सकता है।

1- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन

Ad

सैमी ज़ेन अभी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के तौर पर नज़र आ रहे हैं लेकिन आने वाले समय में वो यह चैंपियनशिप हार सकते हैं। इसके बाद सैमी के पास करने के लिए कुछ खास नहीं होगा। ऐसे में वो रोमन रेंस की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। सैमी पहले ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा थे और वो रोमन के साथ काम कर चुके हैं।

सैमी कभी भी फैक्शन नहीं छोड़ना चाहते थे लेकिन रोमन के लगातार उनकी वफादारी पर शक करने के कारण उन्होंने ट्राइबल चीफ को धोखा दे दिया था। रोमन रेंस का अगर बेबीफेस टर्न होता है और वो ब्लडलाइन के खिलाफ आते हैं, तो उनकी मदद के लिए सैमी ज़ेन हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। सैमी को ब्लडलाइन की स्टोरी में रहते हुए बहुत फायदा मिला था और इसी के चलते WWE द्वारा उन्हें फिर इसमें शामिल किया जा सकता है। सैमी और रोमन का रीयूनियन देखना रोचक चीज़ होगी और इसपर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications