Logan Paul: WWE में लोगन पॉल (Logan Paul) के फ्यूचर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया मेगास्टार फ्यूचर में WWE में नज़र आएंगे या नहीं, इस पर काफी ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। लोगन पॉल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है और अभी तक उनकी न्यू डील को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।जानकारी के अनुसार, लोगन पॉल अभी कुछ और समय के लिए WWE के साथ रुक सकते हैं। लोगन पॉल ने काफी कम समय में खुद को साबित किया है। फैंस उनके इन रिंग वर्क से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। लोगन पॉल से फैंस भी काफी ज्यादा कनेक्ट हो रहे हैं। ऐसे में कुछ और समय के लिए वो WWE में रुक सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके खिलाफ लोगन पॉल मैच लड़ सकते हैं।3- John Cena के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं Logan PaulWrestling Pics & Clips@WrestleClipsSeth Rollins superkicking Logan Paul in mid air and then doing the Curb Stomp to win. Amazing. #Wrestlemania4358444Seth Rollins superkicking Logan Paul in mid air and then doing the Curb Stomp to win. Amazing. #Wrestlemania https://t.co/Pvva8H6Vovजॉन सीना 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और WWE इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक हैं। जॉन सीना इस समय पार्ट-टाइम स्टार के रूप में नज़र आ रहे हैं। फिलहाल वो हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है।जॉन सीना हाल ही में WrestleMania 39 में नज़र आए थे, जहां उनका सामना ऑस्टिन थ्योरी से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन लोगन पॉल कई बार जॉन सीना के साथ मैच को लेकर बात कर चुके हैं। ऐसे में WWE इन दोनों ही स्टार्स को एक साथ मैच में बुक कर सकता है।2- रिकोशेWrestling Pics & Clips@WrestleClipsLogan Paul accidentally doing a frog splash on KSI. Simply amazing. #Wrestlemania178871670Logan Paul accidentally doing a frog splash on KSI. Simply amazing. #Wrestlemania https://t.co/pzXGokQj14रिकोशे WWE इतिहास के सबसे प्रभावशाली एथलीट्स में से एक हैं। उनके इन-रिंग मूव्स देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं। इसके अलावा उनके हाई फ्लाइंग मूव्स भी बेहद शानदार हैं। रिकोशे पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल, यूनाइटेड स्टेट्स और NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन हैं।रिकोशे और लोगन पॉल के बीच Royal Rumble 2023 मैच में एक खतरनाक स्पॉट देखने को मिला था। इस स्पॉट के बाद फैंस इन दोनों स्टार्स को एक-दूसरे के खिलाफ एक बार फिर से रिंग में देखना चाहते हैं। ऐसे में WWE इन दोनों ही स्टार्स को एक साथ बुक कर सकता है।1- सैमी ज़ेनHappy Punch@HappyPunchPromoLogan Paul enters #Wrestlemania on a zip line 195843Logan Paul enters #Wrestlemania on a zip line 😳 https://t.co/w1RCrFHECTसैमी ज़ेन इस समय WWE के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में नज़र आ रहे हैं। WWE में शामिल होने के बाद उन्होंने कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। इसके अलावा वो इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन भी हैं। इसके अलावा वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैं।WWE सैमी ज़ेन और लोगन पॉल को एक साथ बुक कर सकता है। लोगन पॉल और सैमी ज़ेन के बीच पहले ही एक सैगमेंट हो चुका है। ऐसे में WWE दोनों ही स्टार्स को बुक कर सकता है। लोगन पॉल इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं। उनके और सैमी ज़ेन के बीच एक अच्छा मैच हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।