Roman Reigns: मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) में WWE फैंस को कई यादगार पल देखने को मिले। हालांकि, यह शो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए कुछ खास नहीं रहा। शो में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस को पिन करके के अपनी टीम को जीत दिलाई है। साढ़े तीन साल में ये पहली बार हुआ है, जब किसी स्टार ने रोमन रेंस को रिंग में पिन किया है।इस मैच के बाद फैंस भी काफी ज्यादा हैरान रह गए थे क्योंकि इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। जे उसो अब उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने रोमन रेंस को पिन किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जिन्होंने रोमन रेंस को जे उसो के पहले पिन किया है। 3- WWE दिग्गज Shane McMahon भी Roman Reigns को पिन कर चुके हैंNostalgic WWE Themes@NTLCWWEThemesShane Mcmahon “BITW”: Bit of a controversial one this, i mean as a heel your job is to be truly hated and gain heat from the fans, but shane was just given way too much tv time during this run, from winning a tournament he wasn’t even in to beating roman reigns on pay perview.106938Shane Mcmahon “BITW”: Bit of a controversial one this, i mean as a heel your job is to be truly hated and gain heat from the fans, but shane was just given way too much tv time during this run, from winning a tournament he wasn’t even in to beating roman reigns on pay perview. https://t.co/HjVVFQXHYNइस लिस्ट में शेन मैकमैहन का नाम देखकर फैंस को जरूर हैरानी हुई होगी, लेकिन उन्होंने भी इस उपलब्धि को हासिल किया है। मैकमैहन ने सऊदी अरब में हुए Super ShowDown शो में रोमन रेंस को पिन किया है। इस मैच में उनकी मदद ड्रू मैकइंटायर ने की थी।बाद में Extreme Rules 2019 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने द अंडरटेकर के साथ टैग टीम बनाई थी। इस टैग टीम का सामना ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन से हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने अपनी हार का बदला लिया था। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन को हराया था। खैर, रोमन रेंस का शेन मैकमैहन से पिन होना निराशाजनक चीज़ जरूर रही थी। 2- एरिक रोवन⭐️PWM - WWE & AEW News & Rumors⭐️@prowrestlingmagLuke Harper returns to assist Erick Rowan to get the victory over Roman Reigns #WWEClash31756Luke Harper returns to assist Erick Rowan to get the victory over Roman Reigns #WWEClash https://t.co/WvJd2ezlD8अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के लिए 2019 का साल कुछ खास नहीं रहा था। इस दौरान उन्हें कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और वो कई स्टोरीलाइंस में हार भी गए थे। इस लिस्ट में एक और मैच है। इस मुकाबले में उनका सामना एरिक रोवन से हुआ था।Clash of Champions 2019 में रोमन रेंस और एरिक रोवन का मैच हुआ था। ये नो डिसक्वालिफिकेशन मैच था। इस मैच में एरिक रोवन की मदद करने के लिए ल्यूक हार्पर आ गए थे और उनकी हेल्प से एरिक रोवन ने रोमन रेंस को हराया था।1- बैरन कॉर्बिनWWE@WWEWWE TLC - December 15, 2019 -> WWE Money in the Bank - July 1, 2023137561761WWE TLC - December 15, 2019 -> WWE Money in the Bank - July 1, 2023 https://t.co/HzriDJTa2lजे उसो से पहले बैरन कॉर्बिन ने ही रोमन रेंस को पिन किया था। इस मैच में पिन होने के बाद रोमन रेंस को अगले साढ़े तीन सालों तक कोई भी स्टार पिन नहीं कर पाया था। इन दोनों ही स्टार्स के बीच WWE: Tables, Ladders & Chairs 2019 प्रीमियम लाइव इवेंट में मुकाबला हुआ था।इस मैच में पूर्व आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल विजेता बैरन कॉर्बिन ने रोमन रेंस को हराया था। इस मैच में कई हील स्टार्स ने इंटरफेयर किया था। इसी वजह से रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस मुकाबले के बाद सिर्फ जे उसो ही अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को पिन कर पाए हैं। जे के लिए यह सही मायने में काफी बड़ी उपलब्धि रहने वाली है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।