3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें हम टीवी पर बतौर फैंस भी देख चुके हैं

प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस बतौर फैन और यूनिवर्सल चैंपियन
प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस बतौर फैन और यूनिवर्सल चैंपियन

1- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ECW: One Night Stand के दौरान मौजूद थे

केविन ओवेंस को मौजूदा समय में फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले सुपरस्टार्स में गिना जाता है। अपने बड़े साइज के बावजूद वो हाई-फ्लाइंग मूव्स करने से नहीं डरते हैं। यह एक बड़ी चीज़ है। वो एक बार फैन के रूप में भी WWE के बड़े इवेंट के दौरान दिखाई दे चुके हैं। ECW: One Night Stand 2006 काफी ज्यादा यादगार शो था।

यह इवेंट खास तौर पर फैंस की जबरदस्त चैंट्स की वजह से याद रखा जाता है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस भी शो के दौरान मौजूद थे। वो पॉल हेमन के लिए तालियां बजाते हुए दिखाई दिए थे। वो कुछ सेकंड्स के लिए टेलीविजन पर आए थे लेकिन उन्हें साफ तौर पर पहचाना जा सकता है।

Quick Links