Roman Reigns & The Usos: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) में फैंस को दमदार चीज़ें देखने को मिली। इस PLE का मेन इवेंट और भी ज्यादा यादगार रहा था। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का सामना द उसोज़ (The Usos) से हुआ था।इस मैच को द ब्लडलाइन: सिविल वॉर नाम से प्रमोट किया गया था। इस मैच में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की टैग टीम जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा था। उसोज़ ने ऐलान किया कि SmackDown के दौरान एक बार फिर से ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट आयोजित किया जाएगा। ये सैगमेंट इस साल की शुरुआत में भी बुक किया गया था। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस और द उसोज़ के ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट में आ सकते हैं।3- WWE टैग टीम चैंपियन Kevin Owens, Roman Reigns के सैगमेंट में आ सकते हैंWWE on BT Sport@btsportwwe IT'S OFFICIAL! Roman Reigns vs. Kevin Owens is going down at the Royal Rumble! #SmackDown #RoyalRumble928185🚨 IT'S OFFICIAL! 🚨Roman Reigns vs. Kevin Owens is going down at the Royal Rumble! 🏆#SmackDown #RoyalRumble https://t.co/trLdaj5LAwइस हफ्ते SmackDown में केविन ओवेंस नज़र आ सकते हैं। वो Raw के स्टार हैं, इसके बाद भी वो ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं। उनके और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी काफी समय से चल रही है। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही केविन ओवेंस, रोमन रेंस के खिलाफ हैं।ऐसे में द उसोज की मदद के लिए ओवेंस SmackDown में नज़र आ सकते हैं। उनके इस सैगमेंट का हिस्सा बनाने के बाद रोमन रेंस और ज्यादा गुस्सा हो सकते हैं और द उसोज़ पर अटैक भी कर सकते हैं। उनके आने से सैगमेंट में रुचि जरूर बढ़ेगी।2- कोडी रोड्सFaysal Mursal⚡️@Faysalmursal200WOOOOAAAAH#CodyRhodes #WWE#WWERaw#SummerSlam163WOOOOAAAAH#CodyRhodes #WWE#WWERaw#SummerSlam https://t.co/W01L10S2ayWWE में वापस आने के बाद से ही कोडी रोड्स कंपनी के टॉप स्टार रहे हैं। उन्होंने कंपनी में 2022 में वापसी की। WWE ड्राफ्ट होने के बाद वो रेड ब्रांड का हिस्सा बन गए थे। उनके और रोमन रेंस के बीच भी काफी समय से दुश्मनी हैं।WrestleMania में जब ये दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ थे, तब कोडी रोड्स ने अपने प्रोमो में कहा था कि एक दिन रोमन रेंस के खिलाफ उनके भाई हो जाएंगे। इसके बाद कुछ ऐसा ही हुआ। ऐसे में वो भी SmackDown शो में आ सकते हैं और ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट में एक प्रोमो कट कर सकते हैं। वो यहां द उसोज़ का पक्ष ले सकते हैं।1- टैग टीम चैंपियन सैमी ज़ेनPro Wrestling Finesse@ProWFinesseThe nerves have kicked in for The Trial of Sami Zayn. I'm not mentally prepared for this segment.106283The nerves have kicked in for The Trial of Sami Zayn. I'm not mentally prepared for this segment. https://t.co/ELhnDQctJ2द ब्लडलाइन ग्रुप से अलग होने वाले सबसे पहले स्टार सैमी ज़ेन ही हैं। सैमी ज़ेन के जाने के बाद से ही इस ग्रुप में फूट पड़ गई है। सैमी इस समय WWE टैग टीम चैंपियन हैं। ऐसे में वो भी शो में नज़र आ सकते हैं।द ब्लडलाइन से अलग होने के बाद से ही सैमी ज़ेन ने इस ग्रुप को पूरी तरह से अलग करने की कोशिश की है। ऐसे में वो भी ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं और द उसोज़ को लेकर प्रोमो भी कट कर सकते हैं। उनके आने से ये सैगमेंट और ज्यादा दिलचस्प बन सकता है। साथ ही रोमन रेंस और ज्यादा परेशान भी हो सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।