WWE दिग्गज ट्रिपल एच को कंपनी में 25 साल से ज्यादा हो गए है। साल 1995 में वो WWE में आए थे। WCW में कुछ दिन रहे थे। WWE के शुरूआती दिनों में ट्रिपल एच को किसी ने नोटिस नहीं किया था। रेसलमेनिया 12 में अल्टीमेट वॉरियर के हाथों बुरी तरह वो हारे थे। विंस मैकमैहन ने इसके बाद उनका पुश भी रोक दिया था।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर इस साल के अंत तक बदल सकता है
ट्रिपल एच ने हार नहीं मानी और अपने आप को साबित किया। ट्रिपल एच ने बाद में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। हॉल ऑफ फेम की लिस्ट में भी वो आ गए है। ट्रिपल एच ने कंपनी में कई दिग्गजों के साथ मुकाबला किया है। बीते 25 सालों में कई सुपरस्टार्स आए और गए लेकिन ट्रिपल एच ने अपनी परफॉर्मेंस से नाम कमाया और सभी को मात दी। WWE का आज के टाइम पर बहुत बड़ा चेहरा ट्रिपल एच हैं। लेकिन तीन सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें ट्रिपल एच कभी हरा नहीं पाए।
WWE दिग्गज ट्रिपल एच कभी कर्टिस एक्सल को नहीं हरा पाए
साल 2013 के समय में कर्टिस एक्सल को मेन रोस्टर में काफी अच्छे से फीचर किया गया था। WWE हॉल ऑफ फेमर मिस्टर परफेक्ट के बेटे कर्टिस एक्सल हैं। शुरूआत में फैंस का समर्थन भी उन्हें मिला। साल 2013 के बीच में ट्रिपल एच ने हील टर्न लिया था। ट्रिपल एच ने रैंडी ऑर्टन की मदद की थी। रैंडी ऑर्टन ने WWE टाइटल के लिए डेनियल ब्रायन को हराया था।
ट्रिपल एच की काफी छोटी फ्यूड कर्टिस एक्सल के साथ रही। दोनों के बीच मुकाबला रॉ में हुआ था। इस मैच का अंत नो कॉन्टेस्ट के तौर पर हुआ था। इसके बाद फिर से रॉ में इन दोनोें का मुकाबला हुआ था। डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए कर्टिस एक्सल की यहां पर जीत हुई थी। फिर से बाद में रॉ में मुकाबला हुआ और इस बार भी कर्टिस एक्सल को जीत मिली थी। इस तरह देखा जाए तो कर्टिस एक्सल को हराने में ट्रिपल एच नाकाम रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE Hell In A Cell इतिहास में हुए 3 सबसे बेकार मैच जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद नहीं रखना चाहेंगे