रोमन रेंस
साल 2016 रॉयल रंबल में फैंस सभी रोमन रेंस के खिलाफ हो गए थे। नंबर 30 पर एंट्री इस बार ट्रिपल एच ने की थी। ट्रिपल एच को फैंस ने बहुत चीयर किया था। ट्रिपल एच ने यहां रोमन रेंस को एलिमिनेट किया था और इस दौरान ट्रिपल एच के समर्थन में सभी फैंस आ गए थे। ट्रिपल एच ने अंत में डीन एंब्रोज को बाहर कर WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम किया था।
WrestleMania 32 के मेन इवेंट में ट्रिपल एच और रोमन रेंस के बीच मुकाबला हुआ था। रोमन रेंस ने इस मैच में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। साल 2017 में फिर एक WWE लाइव शो में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच के खिलाफ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद से आज तक इन दोनों का मुकाबला नहीं हुआ है।