# 4 विंस मैकमैहन पुश देना चाहते हैं: केविन ओवेंस
केविन ओवेेंस अभी ब्लू ब्रांड स्मैकडाउन लाइव के सबसे बड़े बेबीफेस में से एक हैं और शेन मैकमैहन के साथ उनकी फाइट एटिट्यूड एरा के दौरान स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन बनाम विंस मैकमैहन की स्टोरीलाइन के समान थी। केविन ओवेंस ने WWE में अपने करियर के अधिकांश समय में एक हील का किरदार निभाया और अब वह एक बेबीफेस हैं। विंस मैकमैहन हमेशा से ही केविन ओवेंस को बहुत पसंद करते हैं।
यह भी पढ़े:विंस मैकमैहन द्वारा सैथ रॉलिंस के ऊपर भरोसा करने की 3 बड़ी वजह
पूर्व WWE चैंपियन ने 2017 के अंत में चेयरमैन विंस मैकमैहन पर अटैक कर दिया था और इस वजह से उनके सिर से खून निकल आया था। इससे हमें पता चलता है कि विंस उनके ऊपर कितना भरोसा करते हैं। Sports Illustrated वेबसाइट के अनुसार केविन ओवेंस के प्रोमो में क्रिएटिव टीम की ज्यादा भूमिका नहीं होती है।
रिंग में जाने और अपने मन के अनुसार प्रोमो देनी की सहमती कुछ WWE सुपरस्टार्स को ही है। इस बात पर कोई शक नहीं है कि विंस आने वाले समय में केविन को बड़ा पुश जरूर देंगे।
Published 29 Aug 2019, 14:30 IST