3 WWE सुपरस्टार्स जो अपने करियर में काफी जल्दी वर्ल्ड चैंपियन बने और 2 जिन्हें काफी देर से टाइटल मिला 

शेमस
शेमस

#4 देरी से- रॉब वैन डैम को WWE चैंपियनशिप जीतने में लगा काफी ज्यादा समय

2000 की शुरुआत में रॉब वैन डैम को WWE के सबसे चहिते सुपरस्टार्स में से एक माना जाता था। WWE में पहला टाइटल जीतने में उन्हें अधिक समय नहीं लगा और वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। 2002 में वह फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे और उनके लिए वर्ल्ड टाइटल जीतने का वह सही समय था। हालांकि, गोल्ड हासिल करने के लिए उन्हें 2006 तक इंतजार करना पड़ा था और सस्पेंशन के कारण वह अधिक दिन तक चैंपियन भी नहीं रह सके थे।

#3 जल्दी- अपने कैरेक्टर को बदलने के तुरंत बाद केन ने जीता था WWE चैंपियनशिप

1995 में WWE डेब्यू करने के बाद ही केन ने कंपनी में अपना दबदबा बनाना शुरु कर दिया था। 1997 में केन कैरेक्टर को सामने लाया गया था और इसने सुपरस्टार को नया जन्म दिया था। कंपनी के सबसे खतरनाक विलन में से एक बनने के बाद केन ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि, 24 घंटे बाद ही स्टोन कोल्ड ने Raw में केन को हराकर अपना टाइटल वापस हासिल कर लिया था।