3 WWE Superstars जिन्होंने 2023 में Roman Reigns को धोखा दिया और एक जो जल्द दे सकता है

wwe superstars who betrayed roman reigns in 2023
इन सुपरस्टार्स ने रोमन रेंस को 2023 में धोखा दिया है

Roman Reigns: द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने पिछले 3 सालों से WWE के मेन रोस्टर पर अपना वर्चस्व कायम किया हुआ था, लेकिन अब ये ग्रुप इतिहास का हिस्सा बन चुका है। द उसोज़ (The Usos), सोलो सिकोआ (Solo Sikoa), सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और यहां तक कि पॉल हेमन (Paul Heyman) ने भी कई बार रोमन रेंस (Roman Reigns) को जीत दर्ज करने में मदद की है।

Ad

केवल 2023 की बात करें तो ट्राइबल चीफ के क्रूर रवैये से तंग आकर 3 मेंबर्स अब तक ब्लडलाइन को छोड़ चुके हैं और ये सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जो 2023 में अब तक Roman Reigns को धोखा दे चुके हैं और एक जो जल्द दे सकता है।

#)WWE Royal Rumble 2023 में Sami Zayn ने Roman Reigns को धोखा दिया

youtube-cover
Ad

साल 2022 में बहुत प्रयासों के बाद सैमी ज़ेन, द ब्लडलाइन के Honorary मेंबर बनने में सफल रहे थे। मगर Survivor Series WarGames के समय केविन ओवेंस की द ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन में एंट्री हुई, जो ज़ेन के रियल लाइफ फ्रेंड हैं। आगे चलकर ज़ेन और ओवेंस की दोस्ती को आधार बनाकर इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया।

आपको याद दिला दें कि Royal Rumble 2023 में Roman Reigns ने केविन ओवेंस पर जीत के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उनका बहुत बुरा हाल कर दिया था। वहीं जब ज़ेन के हाथों में स्टील चेयर देकर ओवेंस पर अटैक करने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपने रियल लाइफ फ्रेंड के बचाव में ट्राइबल चीफ पर अटैक कर दिया था।

#)जिमी उसो

youtube-cover
Ad

सैमी ज़ेन, Roman Reigns को धोखा देने वाले पहले सुपरस्टार रहे और इस लिस्ट में दूसरा नाम जिमी उसो का रहा। WrestleMania 39 में द उसोज़, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के हाथों अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे। उन्हें चैंपियनशिप रीमैच मिला, लेकिन इस बार भी वो फिसड्डी साबित हुए।

इस कारण ट्राइबल चीफ का गुस्सा बढ़ता जा रहा था और वो कई हफ्तों तक विशेष रूप से जिमी उसो को हजारों फैंस के सामने जलील करते रहे। जिमी का ये गुस्सा Night of Champions 2023 में फूटा, जहां उन्होंने रोमन को एक नहीं बल्कि 2 बार खतरनाक अंदाज में सुपरकिक लगाकर धोखा दिया था।

#)जे उसो

youtube-cover
Ad

Night of Champions 2023 में जिमी उसो, Roman Reigns को धोखा दे चुके थे लेकिन जे उसो की स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई थी। एक तरफ सैमी ज़ेन और जिमी उसो बार-बार जे को समझाते नज़र आए कि ट्राइबल चीफ सबका इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं पॉल हेमन ने माइंड गेम्स खेलते हुए जे को अपने साथ लाने की कोशिश की।

एक हालिया SmackDown एपिसोड में रोमन ने जे उसो से जवाब मांगा कि वो किसके साथ हैं। एक समय पर ऐसा लग रहा था जैसे जे, रोमन के साथ आने वाले हैं लेकिन अचानक ही उन्होंने द ब्लडलाइन के लीडर पर सुपरकिक लगाकर WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था।

#)सोलो सिकोआ भी जल्द दे सकते हैं रोमन रेंस को धोखा?

youtube-cover
Ad

द ब्लडलाइन अब टूट चुका है, लेकिन सोलो सिकोआ और पॉल हेमन अब भी उनके साथ हैं। मगर इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि ये फैक्शन धीरे-धीरे पूरी तरह खत्म होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। सैमी ज़ेन, जिमी उसो और जे उसो के अलग होने के बाद सिकोआ के भी इस टीम से दूर होने के संकेत मिलते रहे हैं।

एक सैगमेंट में Roman Reigns को सोलो सिकोआ से टकराने के बाद घबराते हुए देखा गया था। वहीं एक अन्य सैगमेंट में सिकोआ ने ये कहकर रोमन को चौंका दिया था कि द उसोज़ भी उनके भाई हैं। ये बातें दर्शा रही हैं कि सोलो सिकोआ भी बहुत जल्द ट्राइबल चीफ को धोखा देने वाले रेसलर्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications