#2 रोंडा राउज़ी

बैकी ने रेसलमेनिया 35 में रोंडा राउज़ी और शार्लेट फ्लेयर को हराकर दोनों टाइटल रॉ विमेंस चैंपियनशिप और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। राउज़ी उसके बाद से WWE में नज़र नहीं आई, लेकिन ऐसा हो सकता है कि वह वापसी करके बैकी पर हमला करें और इन दोनों के बीच दुश्मनी दोबारा से शुरू हो जाए।
हाल ही में यह खबर भी आई थी कि जल्द ही रोंडा राउज़ी अपनी वापसी करेंगी। शायद वह रॉयल रंबल में दिखाई दें, यह उनकी वापसी के लिए बिल्कुल सही समय है।
#3 असुका

असुका और बैकी लिंच ने बहुत बार एक दूसरे का आमना-सामना किया है। बैकी ने अब तक असुका पर जीत हासिल नहीं की है। रॉयल रंबल 2019 में बैकी लिंच और असुका के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था जोकि असुका जीती थी।
यह कहा जा सकता है कि असुका वहीं सुपरस्टार हैं जो बैकी को हरा सकती हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी को कंपनी लंबे समय तक चला सकती हैं और अंत में असुका रॉ विमेंस चैंपियन बन सकती हैं।