बैकी लिंच WWE की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। 11 मई 2020 को रॉ के एक एपिसोड में बैकी लिंच ने अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को छोड़ा था और बताया था कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आयी है। खैर, अब असुका रॉ विमेंस चैंपियन है। बैकी लिंच ने अपने प्रदर्शन से पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल कर ली थी और वो WWE के विमेंस डिवीजन का मुख्य हिस्सा होने के साथ कंपनी की फेस भी थी। उनके जाने से विमेंस डिवीजन में काफी ज्यादा दिक्कतें आने वाली है। Becky Lynch is the best. pic.twitter.com/YlJEI5qT8F— ✧Ashley✧ (@deadly_ashley) May 24, 2020ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आईWWE के पास कई सारी विमेंस स्टार्स है जो उनकी जगह ले सकती हैं और कंपनी की अगली टॉप स्टार बन सकती हैं। इसके चलते बैकी की वापसी के बाद WWE के पास काफी सारे बड़े विकल्प आ जाएंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE की अगली टॉप स्टार बन सकती हैं। 3. WWE स्टार लेसी इवांसThank you😫❤💪 #NastyNation #WeCanDoIt💪 #GreatFul #ThankYou #WWE #SassySouthernBelle #ILoveYall!!!! pic.twitter.com/XFQ0RhX37h— Lacey Evans ~ WWE Superstar (@LaceyEvansWWE) May 26, 2020लेसी इवांस इस समय स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर एक प्रशंसक को प्रभावित किया है। उनमें चैंपियन बनने के हर एक गुण है और वो बतौर बेबीफेस काफी अच्छा काम कर रही हैं। ऐसे में WWE उन्हें विमेंस डिवीजन का चेहरा बना सकता है। वो स्मैकडाउन ब्रांड का हिस्सा रहकर ही काफी शानदार काम कर सकती हैं और WWE के विमेंस डिवीजन का चेहरा बन सकती हैं। लेसी को अगर WWE टॉप स्टार बनना चाहता है तो उन्हें जल्द ही इवांस को टाइटल दे देना चाहिए। ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया