3 WWE Superstars जिनके लिए 2023 बहुत खराब रह सकता है

wwe superstars may suffer in 2023
इन सुपरस्टार्स को 2023 में संघर्ष करना पड़ सकता है?

WWE: विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने जुलाई 2022 में WWE के चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। उसके बाद कंपनी का क्रिएटिव कंट्रोल ट्रिपल एच (Triple H) के हाथों में आया, जिनकी बुकिंग के तरीके को फैंस ने बहुत पसंद किया। मगर 2023 की शुरुआत में विंस ने कंपनी में वापसी की और अब खबरें हैं कि उन्होंने क्रिएटिव कंट्रोल दोबारा अपने हाथों में ले लिया है।

ऐसे कई रेसलर्स हैं, जिन्हें ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड बनने के बाद पुश देना शुरू किया था, लेकिन विंस के अंडर उन्हें मजबूत नहीं दिखाया जा रहा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनके लिए 2023 बहुत बुरा साबित हो सकता है।

#)WWE सुपरस्टार ब्रे वायट

@WWE @VinceMcMahon @TripleH Everyone was caught up week 2 week with @Windham6 #BrayWyatt & #UncleHowdy BUT NOW...WTF? I GUESS WYATT is going to get F'd over again??? Please tell me they watched merch sales&realize #WWEUniverse WANTS BRAY..AND BO!

ब्रे वायट एक मल्टी-टैलेंटेड रेसलर हैं, जो ना केवल रिंग में अच्छे मैच लड़ सकते हैं बल्कि उनकी प्रोमो और स्टोरीलाइन बिल्डिंग स्किल्स भी शानदार हैं। द फीन्ड कैरेक्टर की खराब बुकिंग के बाद उन्हें जुलाई 2021 में रिलीज़ कर दिया गया। वो काफी समय तक इन-रिंग कम्पटीशन से दूर रहे, लेकिन क्रिएटिव कंट्रोल अपने हाथों में आने के बाद ट्रिपल एच ने धमाकेदार अंदाज में वायट का रिटर्न करवाया।

इस बार उनके कैरेक्टर को पहले से भी जबरदस्त तरीके से हाइप किया गया और एक समय पर कहा जा रहा था कि उन्हें WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर के साथ मैच दिया जा सकता है, लेकिन द बीस्ट ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था।

ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि इस साल मेनिया में उन्हें दोबारा शानदार तरीके से पुश किया जा सकता है। मगर इतिहास गवाह रहा है कि विंस के अंडर उन्हें कभी एक महान चैंपियन बनाने की कोशिश नहीं की गई और 2023 में भी उसी इतिहास को दोबारा दोहराया जा सकता है।

#)जॉनी गार्गानो

@WWE @TripleH He's a puppet now anyway. We all know Vince McMahon is back. Everyone that HHH brought back, Vince will fire. I feel bad for Bray Wyatt, Dexter Lumis, Johnny Gargano, Etc.

जॉनी गार्गानो की गिनती चाहे WWE के सबसे लंबे और तगड़े सुपरस्टार्स में ना की जाती हो, लेकिन पूर्व NXT चैंपियन समय-समय पर साबित करते रहे हैं कि वो बड़े-बड़े दिग्गजों को भी हराने का दम रखते हैं। गार्गानो उन सबसे पहले रेसलर्स में से एक रहे, जिनकी ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड बनने के बाद कंपनी में वापसी करवाई थी।

दूसरी ओर बात करें तो विंस मैकमैहन अधिकांश मौकों पर लंबे और तगड़े सुपरस्टार्स को अधिक महत्व देते आए हैं, इसलिए उनकी क्रिएटिव टीम में वापसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गार्गानो के लिए शायद अगला कुछ समय अच्छा ना रहे। वो मेन रोस्टर पर अभी तक फिन बैलर और बैरन कॉर्बिन जैसे नामी सुपरस्टार्स को मात दे चुके हैं, लेकिन उनके कद-काठी को देखते हुए ये कहना बहुत मुश्किल है कि विंस मैकमैहन उन्हें कोई पुश देंगे।

#)कैरियन क्रॉस

Vince McMahon is terrible for business, Bray, Karrion Kross, Tegan Nox, Iyo Sky, Dakota Kai, Scarlett Bordeaux, Braun Strowman, Hit Row, Johnny Gargano, Candice Larae, Mia Yim, The OC, all gone twitter.com/ryansatin/stat…

कैरियन क्रॉस भी उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्हें WWE ने बजट में कटौती का हवाला देकर रिलीज़ कर दिया था। मगर ट्रिपल एच ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और अगस्त 2022 में उनकी वापसी करवाई। उनका और स्कार्लेट का वापसी सैगमेंट में रोमन रेंस को आंखों ही आंखों में चुनौती देना दर्शा रहा था कि उन्हें बहुत बड़ा पुश मिल सकता है।

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पूर्व एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्रिपल एच, WrestleMania 39 के बाद क्रॉस को बड़ा पुश दे सकते हैं मगर विंस मैकमैहन की वापसी के बाद जरूर प्लान्स में बदलाव किए गए होंगे। चूंकि उम्मीद की जा रही है कि ट्रिपल एच द्वारा वापस लाए गए अधिकांश रेसलर्स को संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए क्रॉस का भविष्य भी फिलहाल उज्जवल नज़र नहीं आ रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Neeraj sharma
Be the first one to comment