WWE: WWE का क्रिएटिव कंट्रोल जबसे ट्रिपल एच (Triple H) के हाथों में आया है, तब से कंपनी में काफी बदलाव हुए हैं। कई सुपरस्टार्स को बड़ा पुश मिलना हुआ है तो किसी का टाइटल रन बहुत शानदार तरीके से आगे बढ़ा है। पिछले करीब एक साल में कई फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियंस उभर कर सामने आए हैं, जिन्होंने लगातार फैंस को प्रभावित किया है।इस बीच कई रेसलर्स को बेबीफेस से हील और कुछ को हील से बेबीफेस भी बनते देखा गया है, लेकिन कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जो बहुत जल्द विलेन बन सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिनका बहुत जल्द हील टर्न देखने को मिल सकता है।#)WWE सुपरस्टार Bianca Belairpau@316REIGNSbianca belair getting booed as a face in 2023 is something I never expected to hear in my LIFE1682113bianca belair getting booed as a face in 2023 is something I never expected to hear in my LIFEबियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में बैकी लिंच को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। उनका टाइटल रन शानदार रहा, लेकिन वो Night of Champions 2023 में 419 दिनों तक चैंपियन बने रहने के बाद ओस्का के हाथों टाइटल हार गई थीं।आपको याद दिला दें कि जब ब्लेयर को Backlash 2023 में इयो स्काई के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना था, तब अधिकांश मैच में क्राउड उन्हें बू कर रहा था। वहीं ओस्का एक हील रेसलर हैं, लेकिन उनके खिलाफ Night of Champions के मैच में भी उन्हें बू का सामना करना पड़ा था।समय बीतने के साथ स्थिति स्पष्ट होती जा रही है कि WWE यूनिवर्स अब ब्लेयर को बेबीफेस के रूप में नहीं देखना चाहता। इसलिए संभव है कि उन्हें बहुत जल्द हील टर्न दिया जा सकता है, जिसकी उन्हें जरूरत भी है क्योंकि चैंपियनशिप हारने के बाद उनके कैरेक्टर को नए सिरे से पेश किया जाना बहुत जरूरी है।#)मोंटेज फोर्डJevonte 💫@Jtaexixx@hangermads LA Knight got the crowd of Corpus Christi on their feet. Montez Ford is getting booed because he's against Knight. He is the Megastar.7@hangermads LA Knight got the crowd of Corpus Christi on their feet. Montez Ford is getting booed because he's against Knight. He is the Megastar.बियांका ब्लेयर के रियल लाइफ पार्टनर, मोंटेज फोर्ड के लिए भी स्थिति फिलहाल अच्छी नहीं है। WrestleMania 39 से पूर्व कहा जा रहा था कि WWE, फोर्ड को एक सिंगल्स रेसलर के रूप में पेश कर सकती है, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा गया है। ड्राफ्ट 2023 में भी द स्ट्रीट प्रॉफिट्स को एक टीम के तौर पर Raw से SmackDown में ड्राफ्ट किया गया था।फोर्ड का सामना हाल ही में हुए Money in the Bank लैडर क्वालिफाइंग मैच में एलए नाइट से हुआ, जिसमें उन्हें हार मिली थी। इस मैच की सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि फैंस एक तरफ हील रेसलर नाइट को जोरदार तरीके से चीयर कर रहे थे, वहीं फोर्ड को बेबीफेस होते हुए भी जबरदस्त तरीके से बू किया जा रहा था। इस लम्हे को देख कंपनी फोर्ड के कैरेक्टर को लेकर भी बहुत बड़े बदलाव करने का प्लान बना सकती है।#)ड्रू मैकइंटायरEmma Rhodes@EmmaRhodes98950Will @DMcIntyreWWE return as a babyface or a heel? We'll have to wait and see.. #DrewMcintyre #WWERaw #WWESmackdownWill @DMcIntyreWWE return as a babyface or a heel? We'll have to wait and see.. #DrewMcintyre #WWERaw #WWESmackdown https://t.co/rMlA6OttIgड्रू मैकइंटायर को आखिरी बार WrestleMania 39 में परफॉर्म करते देखा गया था, जहां उन्हें और शेमस को ट्रिपल थ्रेट आईसी चैंपियनशिप मैच में गुंथर के हाथों हार मिली थी। इस बीच ये भी खबरें आईं कि मैकइंटायर अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं, इसलिए एक समय पर उनके WWE छोड़ने की खबरें भी सामने आने लगी थीं।मगर मैकइंटायर लंबे समय से एक टॉप सुपरस्टार बने रहे हैं। चूंकि कंपनी ने पिछले कुछ समय में यूरोप में इवेंट्स को करवाने पर काफी जोर दिया है, इसलिए एक यूरोपीयन रेसलर होने के नाते मैकइंटायर WWE के यूरोप में होने वाले इवेंट्स को प्रमोट करने में अहम योगदान दे सकते हैं। वैसे भी वो पिछले कुछ समय में बेबीफेस किरदार में कुछ खास सुर्खियां नहीं बटोर पाए हैं, इसलिए इस बार कंपनी को उन्हें विलेन किरदार में वापस लाने पर विचार करना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।