3 महिला रैसलर्स जो Royal Rumble 2019 जीत सकती हैं

Enter caption

29 जनवरी (भारत में 30 जनवरी) को फीनिक्स शहर के चेज़ फील्ड में WWE इतिहास का दूसरा विमेंस रॉयल रंबल होगा। पहले ये माना गया था कि WWE हर साल विमेंस रॉयल रंबल करा सकता है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस मुकाबले को जीतने के लिए शार्लेट फ्लेयर सबसे प्रबल दावेदार लग रही हैं। लेकिन शार्लेट के अलावा भी अन्य महिला रैसलर ऐसी भी हैं जो विमेंस रॉयल रंबल जीतने की दावेदारी पेश कर सकती हैं।

Ad

पिछले साल हुआ पहला विमेंस रॉयल रंबल WWE की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक था। इस मैच में असुका ने निकी बैला को हराकर पहला विमेंस रॉयल रंबल जीतकर इतिहास रच दिया था।

असुका को शार्लेट फ्लेयर ने रैसलमेनिया 34 में हराया है और इसके अलावा शार्लेट फ्लेयर हमेशा से WWE की इतिहास रचने वाली महिला रेसलर में से एक रहीं हैं। इसी वजह से शार्लेट विमेंस रॉयल रंबल जीतने की प्रबल दावेदार लगती हैं।

आइये इस महिला रेसलर पर नज़र डालते हैं।

शार्लेट फ्लेयर

Enter caption

शार्लेट फ्लेयर WWE में अब तक की 7 बार की महिला चैंपियन रह चुकी हैं, जो ट्रिश स्ट्रेट्स और द फैबुलस मूलाह, जिन्होंने 8 ख़िताब जीते थे। शार्लेट ने अपने बेहतरीन मैचों और अपने सोशल प्रमोशन से रॉयल रंबल जीतने की प्रबल दावेदारी पेश की है।

Ad

सोशल मीडिया में शार्लेट को दूसरा 'रोमन रेंस' भी कहा जाता है। शार्लेट फ्लेयर WWE की इकलौती और पहली महिला रैसलर हैं, जिन्होनें WWE की चारों चैंपियनशिप जीतने का कारनामा किया है। शार्लेट फ्लेयर, फ्यूड ऑफ़ द ईयर का प्रो रेसलिंग इलस्ट्रेटेड अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला रैसलर भी हैं।

प्रो रैसलिंग इलस्ट्रेटेड ने शार्लेट फ्लेयर को 2016 में 50 महिला रैसलरों की लिस्ट में पहले स्थान पर रखा था। ये दो बार के हॉल ऑफ़ फेमर रहे रिक फ्लेयर की बेटी हैं। इनका वास्तविक नाम एश्ले एलिज़ाबेथ फ्लेयर है।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

साशा बैंक्स

WWE में साशा बैंक्स चर्चित और फेमस रैसलरों में से एक हैं। WWE की हिस्ट्री में सबसे अच्छी महिला रैसलर में साशा बैंक्स भी शामिल हैं। साशा को रॉ की महिला डिवीज़न की बड़ी सुपरस्टार भी कहा जाता है। यदि साशा, विमेंस रॉयल रंबल जीतती हैं तो उनके फैन्स के लिए इससे ज्यादा ख़ुशी की बात नहीं होगी।

Ad

बीते सालों में साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर WWE में पे-पर-व्यू और हैल इन ए सैल में लड़ने वाली पहली महिला रैसलर बनीं। इसके अलावा साशा बैंक्स प्रो रैसलिंग इलस्ट्रेटेड अवार्ड जीतने वाली पहली महिला रैसलर भी हैं। साशा बैंक्स पूर्व NXT महिला चैंपियन और 4 बार की रॉ महिला चैंपियन हैं और इनका बेली के साथ NXT मैच WWE की विमेंस हिस्ट्री का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला मैच था, जो 30 मिनट तक चला था। इस मैच को प्रो रेसलिंग इलस्ट्रेटेड ने मैच ऑफ़ द इयर के लिए वोट किया था।

बैकी लिंच

Enter caption

वर्तमान की स्मैकडाउन महिला चैंपियन बैकी लिंच भी विमेंस रॉयल रंबल 2019 को जीतने की प्रबल दावेदार हैं। सितम्बर 2018 में इन्होंने हैल इन ए सैल में इन्होने दूसरी बार ख़िताब जीता था। बैकी लिंच 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिला रेसलरों में से एक हैं।

सितम्बर 2006 में जर्मनी में एक मैच के दौरान लिंच को हेड इन्जरी हो गई थी, इसके बावजूद इन्होने रिंग में वापसी की। वो स्मैकडाउन की दूसरी बार महिला चैंपियन बनीं। बैकी लिंच को 2016 में टॉप 50 महिला रैसलरों में चौथे स्थान पर रखा गया। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड क्वीन्स ऑफ़ केओस चैंपियनशिप का भी टाइटल अपने नाम किया था। अब ये देखना मजेदार होगा की बैकी लिंच अपना स्मैकडाउन चैंपियन का ख़िताब कब तक बचा पाती हैं। उम्मीद है बैकी लिंच अपना स्मैकडाउन का टाइटल बचा पाने में सफल होंगी। अगर वह टाइटल नहीं बचा पाईं तो जरूर उन्हें रॉयल रंबल जीतना चाहिए

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications