WrestleMania Records Will Never Be Broken: WWE का WrestleMania सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट हैं। सालों से चल रहे इस शो को काफी सफलता मिली है। हर किसी का सपना मेनिया में परफॉर्म करने का होता है। जब भी ये इवेंट नजदीक आता है तो फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं। इसके इतिहास में कई रिकॉर्ड बने और टूट भी गए। हर बार कोई ना कोई कमाल जरूर होता है। हालांकि, कई ऐसे आंकड़े भी हैं जिनसे पार पाने के बारे में सोचना काफी कठिन काम है। इस आर्टिकल में हम रेसलमेनिया (WrestleMania) के उन तीन रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
#3 WWE WrestleMania में द अंडरटेकर ने जीते हैं लगातार सबसे ज्यादा मैच
द अंडरटेकर को WrestleMania का बादशाह कहा जाता है। उनके बराबर सफलता आजतक कोई भी इस इवेंट में अर्जित नहीं कर पाया है। कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए हैं, उनमें से एक ऐसा भी है जिसका टूटना काफी मुश्किल है।
टेकर ने लगातार 21 WrestleMania मैचों में जीत दर्ज की है। आप सोचिए ऐसा अब कोई कर सकता है। सभी का जवाब ना ही होगा। इस तरह की उपलब्धि पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में सोच पाना ही बहुत कठोर काम है।
#2 WWE WrestleMania में ट्रिपल एच को मिली हैं सबसे ज्यादा हार
ट्रिपल एच मौजूदा समय में WWE के हेड ऑफ क्रिएटिव हैं। एक रेसलर के तौर पर भी वो काफी सफल रहे हैं। लैजेंड्स के साथ उनकी राइवलरी रही थी। WrestleMania में द गेम ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड है जिसका टूटना काफी मुश्किल है।
WrestleMania में सबसे ज्यादा हार प्राप्त करने वाले सुपरस्टार ट्रिपल एच ही हैं। उन्हें 13 मैचों में करारी मात मिली है। उनका ये रिकॉर्ड भी शायद ही टूट पाएगा। वैसे द गेम ने इस इवेंट में ज्यादा मैच लड़े हैं और आज के जमाने में इतने मौके शायद ही किसी को मिल पाते हैं।
#1 एक WWE WrestleMania में सबसे ज्यादा मैच लड़ने का रिकॉर्ड
रैंडी सेवेज का WWE में बहुत बड़ा नाम है। कई कारनामे उन्होंने अपने करियर में किए हैं। मेनिया में सुपरस्टार्स को एक मैच मिलना मुश्किल होता है लेकिन सेवेज ने WrestleMania 4 में चार मैच लड़े और उनमें जीत हासिल की। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद कभी नहीं टूट पाएगा।
दरअसल इवेंट में WWF वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए 14 स्टार्स के बीच एक टूर्नामेंट रखा गया था। इसमें ही सेवेज ने चार मुकाबले लड़े थे और अंत में टाइटल हासिल किया था। आज के जमाने में इस तरह के मैच अब मेगा इवेंट में नहीं रखे जाते हैं।