सेना में काम करना कोई बच्चों का खेल नहीं है भले ही वह किसी भी देश की सेना क्यों ना हो। हर इंसान अपने-अपने देश की सेना में शामिल होकर अपना योगदान देना चाहता है। सेना में हर व्यक्ति देश के लिए जान भी दे देता है।
वो अपने देश के आगे कुछ भी नही मानता है। उसके लिए पहले अपना देश होता है, बाद में अपना परिवार और वह खुद आता है। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं?
हम आपको ये सब इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अब हम उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में आर्मी का हिस्सा रहे हैं। अपने देश के काम में WWE सुपरस्टार्स इससे कैसे दूर रह सकते हैं। WWE कंपनी में कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो WWE में आने से पहले अपने देश की सेना में काम करते थे।
WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जो आर्मी अफसर के रूप में देश के लिए काम कर चुके हैं। यहां हम बात करेंगे उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जो एक समय आर्मी का हिस्सा रहे हैं।
#1 केविन नैश
केविन नैश का WWE यूनिवर्स के साथ एक अलग किस्म का रिश्ता रहा है। कई फैंस उन्हें सबसे टैलेंटेड रैसलर के रूप में मानते हैं तो कई फैंस उन्हें WCW के फेल होने का कारण भी मानते हैं। फैंस मानते हैं कि केविन नैश की वजह से ही WCW का पतन हो गया।
खैर ये सब बाद की बातें हैं लेकिन यहां पर सबसे जरूरी बात यह है कि रैसलिंग में आने से पहले केविन नैश बास्केटबॉल खेलते थे। वे एक बास्केटबॉल प्लेयर बनना चाहते थे।
इसके बाद चोट ने उनका स्पोर्ट्स करियर खत्म कर दिया, जिसके बाद उन्होंने यूएस मिलिट्री जॉइन कर ली। फिर वो मिलिट्री पुलिस के तौर पर काम करने लगे। उन्हें इस काम मे वो चीज़ नही मिल रही थी जिसकी उन्हें इच्छा थी।
केविन नैश ने 202 मिलट्री पुलिस को जॉइन किया था और उन्हें विदेशी नेटो में जगह दी थी। हालांकि कुछ समय बिताने के बाद ही उन्होंने मिलिट्री को छोड़ दिया और फिर वे अमेरिका आ गए, यहाँ आकर उन्होंने कई चीज़ों में अपना हाथ आज़माया और आखिर में वो प्रोफेशनल रैसलर बन गए। नैश आज रैसलिंग के एक बहुत बड़े नाम बन गए हैं।
Get WWE News in Hindi Here