WWE Raw इतिहास के 30 सबसे जबरदस्त मोमेंट्स जो फैंस को सालों तक याद रहने वाले हैं

Ujjaval
WWE Raw में कई जबरदस्त चीज़ें हुई हैं
WWE Raw में कई जबरदस्त चीज़ें हुई हैं

Raw: WWE रॉ (Raw) का काफी बड़ा इतिहास रहा है और जल्द ही इसे 30 साल होने वाले हैं। लगातार कंपनी ने रेड ब्रांड के शो द्वारा फैंस का मनोरंजन किया है। कई सारे ऐसे पल रहे हैं, जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के इतिहास के 30 सबसे शानदार मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

WWE Raw के 30 सबसे जबरदस्त पल

30- Raw के इतिहास के पहले मेन इवेंट में द अंडरटेकर ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

youtube-cover
Ad

29- बॉक्सिंग दिग्गज माइक टायसन और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के बीच एक बार बहस के बाद हाथापाई हो गई थी।

28- नेक्सस के सदस्यों ने अपने डेब्यू पर जॉन सीना, कमेंट्री टीम और सिक्योरिटी गार्ड्स सभी की हालत खराब कर दी थी। साथ ही रिंग को तहस-नहस कर दिया था।

27- द रॉक और मैनकाइंड का 'थिस इज योर लाइफ' सैगमेंट बहुत शानदार था।

26- 1-2-3 किड ने रेज़र रमोन को हराकर सभी को चौंका दिया था।

25- बॉबी लैश्ले ने लंबरजैक मैच में द मिज़ को हराकर WWE चैंपियनशिप जीत ली थी।

youtube-cover
Ad

24- शॉन माइकल्स ने Raw के एक एपिसोड में शेल्टन बेंजामिन को जबरदस्त किक लगाकर जीत हासिल की थी।

23- ड्रू मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन को हराकर फिर WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली थी।

22- गोल्डबर्ग ने द रॉक के सैगमेंट में डेब्यू करके उनपर स्पीयर लगा दिया था।

21- DX आर्मी ने WCW को इनवेड कर दिया था और फैंस बहुत खुश हुए थे।

20- जॉन सीना ने रे मिस्टीरियो को हराकर रेड ब्रांड के एक एपिसोड में WWE चैंपियनशिप जीत ली थी।

youtube-cover
Ad

19- ट्रिपल एच ने साल 2002 में चोट से ठीक होकर शॉकिंग रिटर्न किया था।

18- ब्रेट हार्ट ने शॉन माइकल्स को सालों बाद मोंट्रियल स्क्रू जॉब के लिए माफ कर दिया था।

17- ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस को धोखा देकर केविन ओवेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनने में मदद की थी।

16- बिग ई ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश करके बॉबी लैश्ले को हराते हुए WWE टाइटल जीत लिया था।

15- शेन मैकमैहन ने विंस मैकमैहन को बताया था कि उन्होंने WCW को खरीद लिया है।

youtube-cover
Ad

14- Raw के एक एपिसोड में बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच ब्रॉल हुआ था और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

13- बतिस्ता ने एवोल्यूशन को धोखा देकर Raw का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

12- ब्रॉक लैसनर ने सालों बाद वापसी करके जॉन सीना पर अटैक किया था।

11- WCW के पूर्व प्रेसिडेंट एरिक बिशफ ने WWE में डेब्यू किया था और यह ऐतिहासिक चीज़ थी।

10- लीटा ने ट्रिश स्ट्रेटस को हराकर इतिहास का पहला विमेंस मेन इवेंट मैच जीता था और चैंपियन बनी थीं।

youtube-cover
Ad

9- रोमन रेंस ने शेमस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली थी।

8- केन ने सालों बाद मास्क निकालकर अपना चेहरा दिखाया था और फिर RVD पर अटैक किया था।

7- डॉल्फ ज़िगलर ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके एल्बर्टो डेल रियो को हराया और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली थी।

6- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने विंस मैकमैहन, शेन मैकमैहन और द रॉक को बियर बाथ करा दिया था।

youtube-cover
Ad

5- जॉन सीना को सालों बाद पहली बार Raw में ड्राफ्ट किया गया था और यह बड़ा पल था।

4- द रॉक को WrestleMania 27 के होस्ट के रूप में चुना गया था और उन्होंने आकर Raw में प्रोमो कट किया था।

3- ट्रिपल एच के कहने पर सैथ रॉलिंस ने द शील्ड को धोखा देकर चौंका दिया था।

2- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने विंस मैकमैहन को स्टनर लगाकर फैंस का दिल जीता था।

1- मिक फॉली और द रॉक के WWE चैंपियनशिप मैच में रेफरी का ध्यान नहीं था। इतनी देर में स्टीव ऑस्टिन ने आकर स्टील चेयर से रॉक पर हमला किया और फिर फॉली को चैंपियन बनाया।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications