WWE में Roman Reigns को बहुत जल्द मिलेगा नया साथी, 819 दिन तक चैंपियन रहने वाला रेसलर The Bloodline में होगा शामिल?

Pankaj
WWE में इस समय द ब्लडलाइन ग्रुप का शानदार अंदाज दिख रहा है
WWE में इस समय द ब्लडलाइन ग्रुप का शानदार अंदाज दिख रहा है

The Bloodline: रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) का WWE में पिछले एक साल से जलवा चल रहा हैं। इस ग्रुप में अनोआ'ई परिवार के चार सुपरस्टार्स ने धमाल मचाया है। इस फैमिली के एक और सदस्य ने अब रेंस के फैक्शन को ज्वाइन करने की इच्छा जताई है।

Ad

जैकब फाटू इस समय Major League Wrestling के लिए काम कर रहे हैं और इस प्रमोशन में उन्होंने 819 दिनों तक MLW वर्ल्ड चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी कायम किया। फाटू ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। फ्यूचर में WWE रिंग में उनकी एंट्री हो सकती है।

Bullet Cast पॉडकास्ट को हाल ही में फाटू ने अपना इंटरव्यू दिया। द ब्लडलाइन को ज्वाइन करने की संभावना पर उन्होंने कहा,

मैं इसे फिलहाल तो भगवान के हाथ में छोड़ता हूं। क्या मैं वहां जाना चाहता हूं? हां, बिल्कुल, लेकिन फिर, मुझे MLW में इतने लंबे समय तक रहने की उम्मीद नहीं थी। ये वास्तव में भगवान के हाथ में है। मैं इसके लिए आभारी हूं। मैं अपने भाइयों को रोज देखता हूं। जैसे, रोमन रेंस और मेरे भाई कहते हैं, वो कॉल करते हैं और टैप करते हैं। वो परिवार के बारे में बात करते हैं। वो इस समय जो भी कर रहे हैं मुझे पसंद है। उन्हें देखकर रियल फीलिंग आती है। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो ये ऊपर वाले के हाथ में है। मैंने सभी चीजें उनके ऊपर छोड़ रखी है। इसके अलावा मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।
Ad

WWE रिंग में Roman Reigns की वापसी कब होगी?

रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 950 दिन से ज्यादा हो गए। पिछले तीन साल से उन्हें कोई पिन नहीं कर पाया है। WrestleMania 39 में उन्होंने कोडी रोड्स को हराया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में वो नज़र आए थे। अब उनकी वापसी का इंतजार फैंस कर रहे हैं। Backlash इवेंट का आयोजन 6 मई को होगा। इसके बाद ही शायद उनकी वापसी का ऐलान किया जाएगा। उनके प्रतिद्वंदी को लेकर भी जल्द खुलासा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications