32 साल के भारतीय WWE Superstar की जल्द ही हो सकती है वापसी, भारत के बड़े शो का बनेंगे हिस्सा?

..
WWE फैंस को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज़
WWE फैंस को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

WWE: WWE बिना किसी शक के दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है। कंपनी के रोस्टर में कई टॉप स्टार्स शामिल हैं। बड़ा रोस्टर होने के कारण सुपरस्टार्स के बीच बहुत तगड़ा कंपटीशन रहता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में 32 साल के WWE सुपरस्टार की वापसी के बारे में बताया गया है।

पिछले कुछ सालों में कई स्टार्स के साथ ऐसा हुआ है कि वो अचानक टीवी से गायब हो गए हों। कई बार स्टार्स चोटिल हो जाते हैं, वहीं कुछ के लिए क्रिएटिव टीम के पास कोई प्लान नहीं होता है। ऐसा ही एक नाम भारतीय सुपरस्टार शैंकी का है, जो आखिरी बार इन-रिंग एक्शन में 22 जुलाई 2022 को SmackDown के एपिसोड में दिखे थे। इसके बाद अचानक से वो टीवी से गायब हो गए थे।

कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया था कि WWE भारत में बड़ा शो आयोजित करने जा रही है। यह शो 8 सितंबर 2023 को हैदराबाद में होने जा रहा है। चूंकि शो भारत में है, तो यह माना जा रहा है कि कंपनी अपने सभी भारतीय सुपरस्टार्स को बुक करेगी। शो के ऑफिशियल पोस्टर में शैंकी को भी दिखाया गया है। इसलिए यह माना जा रहा है कि वो अपने होम क्राउड के सामने रेसलिंग करते हुए दिख सकते हैं।

Sportskeeda Wrestling ने सबसे पहले भारत में WWE शो होने की जानकारी दी थी

Sportskeeda Wrestling ने मई में सबसे पहले यह जानकारी दी थी कि दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी (WWE) जल्द ही भारत में शो होस्ट कर सकती है। कंपनी ने वेबसाइट की खबर पर मुहर लगाते हुए 8 सितंबर को भारत में शो का ऐलान कर दिया है।

स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) ने इसके पहले साल 2017 में शो का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया था, कई टॉप स्टार्स शो का हिस्सा बने थे। शो का मुख्य आकर्षण भारतीय स्टार्स ही थे। शो के मेन इवेंट में जिंदर महल का सामना पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ट्रिपल एच से हुआ था। जैसा पोस्टर में दिख रहा है, उस हिसाब से तो WWE इस बार भी भारतीय स्टार्स समेत कई टॉप स्टार्स को बुक कर सकती है।

Quick Links