The Miz: WWE Raw में इस समय द मिज (The Miz) और डेक्सटर लूमिस (Dexter Lumis) की स्टोरीलाइन जबरदस्त चल रही है। इस हफ्ते तो लूमिस ने द मिज के घर पर धावा बोल दिया और ये देखकर सभी चौंक गए थे। उनका एक खास सैगमेंट रेड ब्रांड के एपिसोड में इस बार दिखाया गया था। ये स्टोरीलाइन अभी तक किसी को समझ नहीं आई है। लूमिस ने दो बार द मिज को किडनैप कर दिया है। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में बॉबी लैश्ले और द मिज के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच हुआ था। इस मैच में द मिज की हार हुई थी। मैच के बाद द मिज को लूमिस कंधे में उठाकर बैकस्टेज ले गए। ऐसा लगा था कि द मिज को उन्होंने किडनैप कर लिया था। WWE Raw में लूमिस और द मिज की स्टोरीलाइन जारीदोनों के बीच इस हफ्ते Raw में स्टोरीलाइन आगे बढ़ती हुई दिखाई दी। पहले द मिज का शानदार घर दिखाया गया। जहां उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। इसके बाद मिज ने अपना इंटरव्यू दिया। मिज ने बताया कि WWE ने उन्हें लूमिस से बचने के लिए सिक्योरिटी दी थी। मिज ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद लूमिस ने उन्हें बहुत ज्यादा परेशान किया। मिज इसके बाद गुस्सा होकर चले गए थे। यहां तक तो ठीक था लेकिन बाद में पता चला कि मिज के घर पर ही लूमिस मौजूद है।🔥 ❌  GOAT GOD  🔥 ❌ #JohnnyWrestlingSZN (-_•)@GOATGOD_1000Dexter Lumis At The Miz and Maryse’s House LMFAOOO. #WWERAW15218Dexter Lumis At The Miz and Maryse’s House LMFAOOO.😂😂😂 #WWERAW https://t.co/KxpKXE3BabWWE@WWEDo you like reality television?@DexterWWE #WWERaw2564367Do you like reality television?@DexterWWE #WWERaw https://t.co/6cPaWUIwqmअब दोनों की कहानी एक अलग मोड़ पर पहुंच गई है। अभी तक इस स्टोरीलाइन से पर्दा नहीं उठा है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि WWE द्वारा इस स्टोरीलाइन में क्या किया जा रहा है। खैर जो भी हो लेकिन आगे आने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड्स में बहुत मजा आएगा। ऐसा लग रहा है कि WWE ने इस स्टोरीलाइन में कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज प्लान तैयार किया है। आने वाले समय में इसका जबरदस्त अंदाज में खुलासा भी किया जाएगा। फिलहाल तो ये दिख रहा है कि लूमिस से बहुत ही द मिज डर गए है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।