4 AEW Superstars जिन्हें Roman Reigns ने WWE में 3 या उससे ज्यादा बार हराया है

Ujjaval
WWE में रोमनरेंस ने कई AEW सुपरस्टार्स को हराया है
WWE में रोमनरेंस ने कई AEW सुपरस्टार्स को हराया है

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को जबरदस्त सफलता मिली है। उन्होंने द शील्ड के सदस्य के रूप में करियर की शुरुआत की थी लेकिन वो मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सिंगल्स स्टार हैं। WWE के अलावा ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) भी एक टॉप प्रमोशन है। इस कंपनी में कई पूर्व WWE स्टार्स काम करते हैं।

Ad

WWE से रिलीज होने या कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद इन सुपरस्टार्स ने AEW में जाने का निर्णय लिया। कुछ मौजूदा AEW रेसलर्स को WWE में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिला है और रेंस ने कुछ मौकों पर उन्हें हराया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस ने 3 या उससे ज्यादा बार हराया है।

(नोट: इस आर्टिकल में सिर्फ रोमन रेंस की सिंगल्स मैचों में जीत शामिल है। DQ से जीते हुए मैचों को लिस्ट नहीं जोड़ा गया है। पिनफॉल या सबमिशन से मिली रोमन की जीत को काउंट किया गया है।)

4- पूर्व WWE सुपरस्टार मिरो (रुसेव)

youtube-cover
Ad

WWE में रुसेव नाम से जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने AEW में मिरो के कैरेक्टर के साथ डेब्यू किया। उनका शुरुआती AEW रन बढ़िया रहा था लेकिन अब उन्हें पर्याप्त टीवी टाइम भी नहीं मिल रहा है। रोमन रेंस और मिरो के बीच WWE में बड़ी दुश्मनी देखने को मिली है। कई बार रेंस ने इस AEW सुपरस्टार को हराया है।

रोमन रेंस ने रुसेव को WWE में 5 बार सिंगल्स मैचों में पिनफॉल से हराया है। इसके अलावा रेंस को कई बार DQ से भी जीत मिली है। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच सबसे यादगार मैच Hell in a Cell इवेंट में आया था। उम्मीद है कि दोनों के बीच भविष्य फिर कभी एक और मैच देखने को मिलेगा।

3- क्लॉडियो कास्टगनोली (सिजेरो)

youtube-cover
Ad

क्लॉडियो कास्टगनोली ने WWE में सिजेरो नाम से सालों तक काम किया है। इस समय वो AEW का हिस्सा हैं और उनके पास ROH वर्ल्ड टाइटल भी है। रोमन रेंस के खिलाफ सिजेरो के कई मैच देखने को मिले हैं। उनका सबसे अच्छा मैच WrestleMania Backlash में आया जहां रेंस ने उन्हें हराकर यूनिवर्सल टाइटल रिटेन किया था।

इसके पहले भी रोमन रेंस और सिजेरो का मैच हो चुका है। आपको बता दें कि रेंस ने इसके पहले मौजूदा AEW सुपरस्टार के खिलाफ 2017 में अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। 2015 में भी दोनों का एक सिंगल्स मैच हुआ था और इसमें रेंस का पलड़ा भारी था। रेंस ने सिजेरो को तीन बार हराया है।

2- क्रिस जैरिको

youtube-cover
Ad

क्रिस जैरिको को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाएगा। उन्होंने सालों तक WWE में काम करने के बाद 2019 में AEW के साथ काम करने का निर्णय लिया। जैरिको को AEW में भी सफलता मिली है। रोमन रेंस और क्रिस जैरिको के बीच WWE में कई मैच देखने को मिले हैं।

रोमन रेंस ने अगस्त 2016 में Raw के एपिसोड में क्रिस जैरिको को पहली बार हराया था। इसके कुछ समय बाद दिसंबर में भी रेंस ने जैरिको को Raw में हराकर अपने यूएस टाइटल को रिटेन किया था। रेंस ने आखिरी बार जैरिको को 2 जनवरी 2017 को Raw के एपिसोड में पराजित किया था। रेंस को तीन बार जैरिको पर पिनफॉल से जीत मिली है।

1- ब्रायन डेनियलसन (डेनियल ब्रायन)

youtube-cover
Ad

ब्रायन डेनियलसन को WWE के सबसे सफल स्टार्स में से एक माना जाएगा। आपको बता दें कि उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था और वो कुछ समय बाद AEW का हिस्सा बन गए थे। रोमन ने कई बार ब्रायन को हराया है और ट्राइबल चीफ ही उनके WWE में आखिरी विरोधी थे।

Fastlane 2021, Elimination Chamber 2021 और Fastlane 2015 में रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को सिंगल्स मैचों में हराया हुआ है। 30 अप्रैल SmackDown 2021 को रोमन ने मौजूदा AEW रेसलर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल रिटेन किया था। रोमन ने 4 बार ब्रायन को हराया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications