4 शानदार चीजें जो SmackDown Live के 1000वें एपिसोड में हो सकती हैं

<p>

1999 से स्मैकडाउन की शुरूआत हुई थी। तब से लेकर आज तक काफी यादें इसने छोड़ी है। रैसलिंग फैंस इन यादों को कभी नहीं भूल सकते है। कुछ हफ्ते बाद इस ब्रांड का 1000वां एपिसोड होगा। अब इससे क्या उम्मीदें फैंस कर रहे है। रॉ की 25वीं सालगिरह को काफी अच्छे से सैलिब्रेट किया गया था। तो यहां भी कुछ ज्यादा ही उम्मीदें लगाई जा रही है।

Ad

आइए जानते है स्मैकडाउन के इस 1000वेंं एपिसोड में क्या कुछ हो सकता है।

#कर्ट एंगल फुल टाइमर के तौर पर वापसी करेंगे

<p>

पिछले कुछ हफ्ते पहले जनरल मैेनेजर कर्ट एंगल को छुट्टी में भेज दिया गया था। कर्ट एंगल ने रॉ में जनरल मैनेजर की भूमिका काफी अच्छे से निभाई थी। स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड में ये सरप्राइज हो सकता है कि कर्ट एंगल एक फुल टाइमर की तरह वापस आ जाएं। ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी फ्यूड की शुरूआत हो सकती है। और अगर ऐसा होता है तो काफी शानदार होगा।

Ad

youtube-cover
Ad

#ब्रॉक लैसनर रॉ छोड़कर स्मैकडाउन में आ जाएं

<p>

हैल इन ए सैल के बाद से लैसनर टीवी पर नजर नहीं आए है। लैसनर का स्मैकडाउन से काफी पुराना रिश्ता रहा है। अगर लैसनर ऐसा करते है तो ये सबसे बड़ी खबर होगी। और यहां वो आते है तो WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते है।

Ad

youtube-cover
Ad

#रे मिस्टिरियो का स्मैकडाउन में डेब्यू

<p>

काफी दिनों से रे मिस्टिरियो को लेकर संशय बरकरार है। काफी अफवाहें और न्यूज उनके बारे में आई है। ये रे मिस्टिरियो के लिए वापसी का अच्छा मौका हो सकता है। रॉयल रंबल में वो नजर आए थे। इस वक्त अगर वो वापसी करते है तो काफी शानदार होगा।

Ad

youtube-cover
Ad

# बतिस्ता WWE के साथ फिर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लें

<p>

Ad

अगर ये हो जाए तो फैंस को मजा आ जाए। लेकिन ऐसा होने की उम्मीद फैंस कर सकते है। पिछले कुछ दिनों से काफी खबरें बतिस्ता की वापसी को लेकर आ रही है। स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड में अगर बतिस्ता वापसी करते है तो ये एक यादगार पल हो जाएगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications