ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो पिछले एक दशक या उससे भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम सिजेरो (Cesaro) का भी है, लेकिन इस समय वो कंपनी छोड़ने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दें कि स्विस सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है और उन्होंने नई डील पर साइन नहीं किए हैं।चूंकि सिजेरो को रिलीज़ नहीं किया गया है और कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद उनपर 90 दिन का नॉन-कम्पीट क्लॉज़ लागू नहीं होगा। अपने करियर में उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ मैच लड़े और कई बड़े टाइटल्स भी अपने नाम किए।पिछले एक दशक में सिजेरो ने WWE में काम करते हुए खूब नाम कमाया है और उनकी ताकत के दुनिया में लाखों दीवाने हैं। उनके शानदार करियर को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम सिजेरो के WWE करियर के 4 सबसे जबरदस्त और धमाकेदार मैचों से अवगत कराएंगे।#)सिजेरो vs रोमन रेंस - WWE WrestleMania BacklashCleve & Me@CleveAndMeWRESTLEMANIA BACKLASH DAY!!! #WMBacklash @WWE #Cesaro7:23 AM · May 16, 202182WRESTLEMANIA BACKLASH DAY!!! #WMBacklash @WWE #Cesaro https://t.co/2Tg4eIFZEzसाल 2021 की शुरुआत में सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा की टीम को तोड़ दिया गया था। उसके बाद दोनों सुपरस्टार्स को सिंगल्स पुश दिया गया। एक तरफ नाकामुरा मिड-कार्ड स्टोरीलाइंस में लौट चले थे, वहीं स्विस सुपरमैन को मेन इवेंट स्टेटस देने का प्रयास किया गया।उनकी सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड जबरदस्त रही और उन्हें WrestleMania 37 में रॉलिंस पर जीत भी मिली। उसके बाद भी सिजेरो का पुश जारी रहा और WrestleMania Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए उन्हें WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन में जगह मिली।WWE News Updates@WWENewsUpdates2What happened backstage after Roman Reigns' win at WrestleMania Backlash?Checkout Here :- bit.ly/2SMKxIC#RomanReigns #Backlash #WWEBacklash #WrestleManiaBacklash #WMBacklash #WWE2K22 #WWE #WWEonAE #WWEWatchAlong #WWETheBump #WWETitle #WWERaw #Raw #SDLive #Cesaro #RKO1:25 AM · May 17, 202152What happened backstage after Roman Reigns' win at WrestleMania Backlash?Checkout Here :- bit.ly/2SMKxIC#RomanReigns #Backlash #WWEBacklash #WrestleManiaBacklash #WMBacklash #WWE2K22 #WWE #WWEonAE #WWEWatchAlong #WWETheBump #WWETitle #WWERaw #Raw #SDLive #Cesaro #RKOरेंस उस समय तक कई दिग्गज सुपरस्टार्स को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके थे और अब उनके सामने सिजेरो की चुनौती थी। दोनों टैलेंटेड सुपरस्टार्स के बीच रिंग में 27 मिनट से भी ज्यादा समय तक बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला और सिजेरो ने भी दिखाया कि वो कितने उच्च दर्जे के रेसलर हैं मगर अंत में रेंस ने उन्हें हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया था।