Goldberg: WWE सुपरस्टार गोल्डबर्ग (Goldberg) कंपनी के इतिहास के महान दिग्गजों में से एक हैं। WWE सितंबर में गोल्डबर्ग के शानदार करियर का जश्न मनाएगा। पूर्व WCW स्टार कई बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्होंने रेसलिंग के लगभग सभी बड़े मुकामों को छुआ है। गोल्डबर्ग को साल 2018 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
साल 2016 में WWE में वापसी करने के बाद पूर्व WCW स्टार ने कई ड्रीम मैच लड़े हैं। उन्होंने इस दौरान ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, ब्रे वायट, द अंडटेकर जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ रिंग शेयर की हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम गोल्डबर्ग के 4 ड्रीम मैचों की बात करेंगे जो WWE में अब शायद नहीं देखने मिलेंगे।
4- पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना vs गोल्डबर्ग
जॉन सीना और गोल्डबर्ग कंपनी के इतिहास के दो ऐसे मेगास्टार्स हैं, जिन्हें फैंस का बहुत सपोर्ट और प्यार मिला है। दोनों ने अपने-अपने करियर में कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ-साथ कई जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं। फैंस के लिए यह बहुत ही निराशाजनक चीज़ है कि सीना और पूर्व WCW वर्ल्ड चैंपियन का मुकाबला अभी तक नहीं हुआ है।
WCW के खत्म होने के बाद गोल्डबर्ग ने साल 2003 में स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में डेब्यू किया था। इस दौरान जॉन सीना भी कंपनी में अपने पैर जमाने में लगे हुए थे। WrestleMania 20 के बाद गोल्डबर्ग, WWE से अलग हो गए थे। उनके जाने के बाद सीना कंपनी के सबसे बड़े स्टार बने थे। फिलहाल दोनों स्टार्स बहुत ही कम WWE में दिखाई देते हैं और इसी कारण दोनों के बीच ड्रीम मैच अब फैंस को शायद देखने को नहीं मिलेगा।
3- गोल्डबर्ग vs ऐज
रेसलिंग इंडस्ट्री में स्पीयर को बहुत ही ज्यादा सफल और खतरनाक फिनिशिंग मूव माना जाता है। हालांकि, कई रेसलर्स इस मूव का इस्तेमाल करते हुए दिखते हैं लेकिन कुछ ही सुपरस्टार्स इस मूव में महारत हासिल कर पाते हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर्स गोल्डबर्ग और ऐज ऐसे ही दो महान दिग्गज हैं, जो इस जबरदस्त फिनिशिंग मूव की मदद से दुश्मनों को मात देते आए हैं।
यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण चीज़ है कि गोल्डबर्ग और ऐज का मुकाबला कभी नहीं हुआ है। ऐज के टॉप स्टार बनने से पहले ही गोल्डबर्ग ने कंपनी छोड़ दी थी। गोल्डबर्ग अब 55 साल के हो चुके हैं और कुछ ही मैचों के लिए रिंग में वापसी करते हैं। वहीं, ऐज ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं। फैंस को स्पीयर vs स्पीयर का यह मुकाबला शायद अब नहीं देखने को मिलेगा।
2- गोल्डबर्ग vs बतिस्ता
![गोल्डबर्ग और बतिस्ता](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/09/720bf-16628053778990-1920.jpg 1920w)
गोल्डबर्ग और बतिस्ता का मुकाबला गॉडजिला vs कॉन्ग की लड़ाई के जैसा है। दोनों ही ताकतवर सुपरस्टार्स 2003 में हुए Raw के एक एपिसोड में भिड़े थे लेकिन ट्रिपल एच के पूर्व WCW चैंपियन के ऊपर हमला कर देने के कारण यह मुकाबला अधूरा ही रह गया था। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग उस समय द गेम के साथ स्टोरीलाइन में थे।
इस मुकाबले के बाद फैंस गोल्डबर्ग और बतिस्ता के बीच एक और ड्रीम मैच देखने के लिए उत्सुक थे। WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ हुए मैच के बाद द एनिमल इन-रिंग एक्शन से रिटायर गए थे। गोल्डबर्ग भी अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। अब शायद ही दोनों दिग्गज WWE में एक-दूसरे के खिलाफ नजर आएंगे।
1- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन vs गोल्डबर्ग
साल 2004 में हुए WrestleMania 20 में ब्रॉक लैसनर को हराने के बाद गोल्डबर्ग ने WWE से दूरी बना ली थी। इस मुकाबले में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका में थे। WCW आइकॉन और पूर्व WWE चैंपियन स्टोन कोल्ड ने आज तक एक-दूसरे के खिलाफ मैच नहीं लड़ा है।
गोल्डबर्ग के साल 2003 में WWE में आने के बाद से ही फैंस उनके और स्टोन कोल्ड के बीच ड्रीम मैच की बातें करने लगे थे। 2004 में ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग की स्टोरीलाइन में भी कई मौकों पर स्टोन कोल्ड और WCW दिग्गज के बीच टकराव देखने को मिला था लेकिन दोनों के बीच कोई भी दुश्मनी नहीं हुई। स्टीव ने भले ही WrestleMania 38 में केविन ओवेंस के खिलाफ WWE रिंग में वापसी की हो लेकिन उनका करियर पहले ही खत्म हो चुका है। गोल्डबर्ग का भी इन-रिंग करियर अपने अंतिम पड़ाव पर है। निश्चित ही यह ड्रीम मैच कभी भी WWE में नहीं हो पाएगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।