WWE इतिहास में फैक्शंस का बहुत बड़ा महत्व रहा है। इतिहास में द शील्ड, नेक्सस, द वायट फैमिली जैसे कई बेहतरीन फैक्शंस रह चुके हैं। बता दें, रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एंब्रोज (Dean Ambrose) ने द शील्ड के रूप में ही अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और वर्तमान समय में ये तीनों ही सुपरस्टार्स रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं।इसके अलावा कुछ महीने पहले तक Raw में द हर्ट बिजनेस नाम की एक फैक्शन भी अस्तित्व में हुआ करती थी। बॉबी लैश्ले, MVP, सेड्रिक एलेक्जेंडर और शैल्टन बेंजामिन इस फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे और यह फैक्शन फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करती थी। हालांकि, इसके बावजूद भी इस फैक्शन को तोड़ दिया गया था। वर्तमान समय में भी WWE में कई बड़े फैक्शंस मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 बड़े फैक्शंस का जिक्र करने वाले हैं जो कि वर्तमान समय में WWE में मौजूद हैं।4- WWE SmackDown में शेमस ने हाल ही में एक नया फैक्शन तैयार किया है View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में शेमस काफी समय से रिज हॉलैंड के साथ टीम के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं, पिछले हफ्ते शेमस ने अपनी टीम में पूर्व NXT सुपरस्टार पीट डन उर्फ बूच को शामिल करते हुए नया फैक्शन तैयार किया था। ऐसा लग रहा है कि इस नए फैक्शन का न्यू डे के साथ फिउड कराने का प्लान था।हालांकि, वर्तमान समय में न्यू डे के बिग ई चोटिल हो गए हैं और इस वजह से प्लान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही यह देखना रोचक होगा कि शेमस, रिज हॉलैंड और बूच के इस नए फैक्शन को ब्लू ब्रांड में आने वाले समय में किस तरह बुक किया जाने वाला है।3- WWE NXT में इम्पीरियम फैक्शन मौजूद है View this post on Instagram Instagram Postइम्पीरियम वर्तमान समय में WWE में मौजूद सबसे डोमिनेंट फैक्शंस में से है। गंथर इस फैक्शन के लीडर हैं जबकि फेबियन ऐक्नर और मार्शेल बार्थेल भी इस फैक्शन का हिस्सा हैं। वर्तमान समय में फेबियन ऐक्नर और मार्शेल बार्थेल NXT टैग टीम चैंपियनशिप बने हुए हैं।वहीं, इस टीम के लीडर गंथर के नाम सबसे ज्यादा दिनों (870 दिन) तक NXT UK चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड है। यही नहीं, गंथर को हराना किसी भी सुपरस्टार के लिए काफी मुश्किल काम है और बता दें, गंथर ने ही हाल ही में रोमन रेंस के कजिन सोलो सिकोआ को हराते हुए उनकी विनिंग स्ट्रीक समाप्त की थी।2- WWE NXT फैक्शन टॉक्सिक अट्रैक्शन View this post on Instagram Instagram Postटॉक्सिक अट्रैक्शन ने वर्तमान समय में WWE NXT के विमेंस डिवीजन में अपना दबदबा बना रखा है। बता दें, टॉक्सिक अट्रैक्शन वर्तमान समय में WWE में मौजूद एकमात्र विमेंस फैक्शन हैं और मैंडी रोज इस फैक्शन की लीडर हैं। मैंडी रोज ने NXT में वापसी करने के बाद इस फैक्शन का निर्माण किया था।इस फैक्शन में मैंडी रोज के अलावा जिजी डोलिन और जेसी जेन मौजूद हैं। मैंडी वर्तमान समय में NXT विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं और जिजी डोलिन & जेसी जेन NXT विमेंस टैग टीम चैंपियंस बने हुए हैं। बता दें, जिजी डोलिन & जेसी जेन वर्तमान समय में सबसे ज्यादा दिनों तक विमेंस टैग टीम चैंपियंस बने रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।1- WWE SmackDown में मौजूद है द ब्लडलाइन View this post on Instagram Instagram PostWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस वर्तमान समय में SmackDown में द ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा हैं और अगर इस फैक्शन को वर्तमान समय में WWE में मौजूद सबसे डोमिनेंट फैक्शन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। बता दें, रोमन रेंस इस फैक्शन के लीडर हैं और इस फैक्शन में उनके अलावा द उसोज और पॉल हेमन मौजूद हैं।हालांकि, रोमन रेंस को यह फैक्शन तैयार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और रोमन को जे उसो को उनका फैक्शन जॉइन करने के लिए मजबूर करना पड़ा था। जिमी उसो ने भी वापसी के काफी समय बाद इस फैक्शन को जॉइन किया था। देखा जाए तो द ब्लडलाइन के अस्तित्व में आने के बाद से ही रोमन को रोकना मुश्किल हो गया है और वो अभी तक कई बड़े स्टार्स को हरा चुके हैं।