WWE Superstar Dolph Ziggler के बारे में 4 बड़ी बातें जो आप नहीं जानते होंगे

डॉल्फ जिगलर ने हाल में मेंन रोस्टर में वापसी की है .
डॉल्फ जिगलर ने हाल में मेंन रोस्टर में वापसी की है .

Dolph Ziggler: WWE सुपरस्टार डॉल्फ जिगलर (Dolph Ziggler) ने अपने करियर में लगभग हर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने WWE करियर में वो दो बार वर्ल्ड चैंपियन और एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, चार बार टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके अलावा वो अपने करियर में छह बार इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर चुके हैं।

डॉल्फ जिगलर ने कई बार खुद को साबित किया है। वो अपने इन-रिंग वर्क के लिए जाने जाते हैं। वो मिड कार्ड डिवीजन में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साबित किया है कि एक अच्छी स्टोरीलाइन में वो बढ़िया मेन इवेंट स्टार भी बन सकते हैं। खैर, आइए जानते हैं डॉल्फ जिगलर से जुड़े हुए 4 हैरान करने वाले फैक्ट्स के बारे में।

4- कई WWE स्टार्स को डेट कर चुके हैं

डॉल्फ जिगलर ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, इस 41 साल के सुपरस्टार ने कई WWE स्टार्स को डेट किया है। 2008 में वो कैली कैली को डेट कर रहे थे। उनका रियल नेम बार्बी ब्लैंक है। इसके अलावा उन्होंने निकी बैला को भी डेट किया है।

उनके साथ मरिया कैनेलिस और विकी गुरेरो का नाम भी जुड़ चुका है। वो 2017 में डैना ब्रुक को भी डेट कर चुके हैं। उनका यह रिश्ता दो साल तक चला था। डैना ब्रुक इस समय WWE 24/7 चैंपियन हैं। डॉल्फ ज़िगलर ने WWE के बाहर भी कुछ सेलिब्रिटी स्टार्स को भी डेट किया है।

3- डॉल्फ ज़िगलर स्पिरिट स्क्वाड के लास्ट मेंबर हैं, जो अभी WWE का हिस्सा हैं

डॉल्फ जिगलर स्पिरिट स्क्वॉड के लास्ट मेंबर हैं, जो अभी भी WWE का हिस्सा है। इस ग्रुप को जनवरी 2006 में बनाया गया था, जिसमें 5 स्टार्स को शामिल किया था। इस ग्रुप ने WrestleMania 22 में केन और द बिग शो जैसे स्टार्स को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। यह पहली बार था, जब एक ग्रुप के पांच सदस्यों को एक साथ चैंपियन माना जाता था।

उनके पास यह चुनने की क्षमता भी थी कि कौन से दो स्टार्स टाइटल मैच में हिस्सा लेंगे। हालांकि, DX और रिक फ्लेयर से टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद यह ग्रुप अलग-अलग हो गया था। जिसके बाद इस ग्रुप के स्टार कैनी, मिकी, जॉनी, मीच और निकी पूरी तरह से अलग हो गए थे। अभी डॉल्फ को छोड़कर इस फैक्शन के सभी स्टार्स WWE में नहीं हैं।

2- उनके भाई भी रेसलर है

डॉल्फ जिगलर के भाई भी एक रेसलर है। वो पहले NXT स्टार भी रह चुके हैं। उनका रियल नेम रायन नेमेथ है। वो NXT में ब्रेली पीयर्स के नाम से रिंग में नजर आ रहे थे। उन्होंने जून 2011 में फ्लोरिडा चैम्पियनशिप रेसलिंग में डेब्यू किया था। इस दौरान वो एक बार टैग टीम चैंपियन भी बने थे।

इस दौरान वो लेग इंजरी की वजह से रिंग से कुछ समय के लिए दूर भी हो गए। इसके कुछ समय के बाद वो WWE से अलग हो गए थे। इसके बाद वो AEW में नजर आने लगे। इस दौरान वो हैंगमैन पेज के खिलाफ मैच में नजर आए थे। हालांकि, इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो एक हील के रूप में नजर आ रहे हैं।

1- उनका रियल नेम डॉल्फ जिगलर नहीं है

निक नेमेथ ने 2008 में WWE में डॉल्फ जिगलर के रूप में वापसी की थी। हालांकि, कंपनी उन्हें पहले यह नाम नहीं देना चाहती थी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद लिलियन गार्सिया के Chasing Glory पोडकास्ट में किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें WWE ने एक नए नाम के साथ आने के लिए 15 मिनट का समय दिया था, वरना उनका नाम डॉल्फ़ डिगलर रखा जाता।

विंस मैकमैहन ने उनका लास्ट नाम 'जिगलर' रखने का फैसला किया था। जबकि उनका फर्स्ट नेम 'डॉल्फ' रखा गया क्योंकि यह उनका दादा का नाम है। देखा जाए तो डॉल्फ डिगलर के बजाय डॉल्फ ज़िगलर ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।