4 बड़ी गलतियां जो WWE भारतीय Superstar Veer Mahaan के साथ कर रहा है

WWE वीर महान को लेकर कुछ गलतियां कर रहा है
WWE वीर महान को लेकर कुछ गलतियां कर रहा है

WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। काफी महीनों से उनके रिटर्न को हाइप किया जा रहा था और फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित थे। वीर महान ने रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के बाद वापसी की और आकर मिस्टीरियोस पर हमला किया। इसके बाद से लगातार वीर को ताकतवर दिखाया जा रहा है।

WWE ने उन्हें टॉप हील सुपरस्टार की तरह बुक किया है। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि वीर को लेकर इस समय WWE कुछ बड़ी गलतियां कर रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 गलतियों के बारे में बात करेंगे जो वीर महान को लेकर WWE में इस समय में हो रही है।

4- वीर महान का मैच एनाउंस करने के बाद कैंसिल करना

वीर महान ने WrestleMania के बाद Raw में आकर रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो पर हमला किया था। इसके बाद वीर महान और रे मिस्टीरियो के बीच Raw के अगले एपिसोड में मैच तय कर दिया गया था। हर कोई दोनों के बीच मुकाबला देखने के लिए उत्साहित था। वीर को दिग्गज के खिलाफ आते ही मैच मिलने वाला था।

बाद में WWE ने बिना किसी कारण इस मुकाबले को कैंसिल कर दिया। रे मिस्टीरियो की जगह डॉमिनिक के खिलाफ उनका मुकाबला देखने को मिला। वीर को अगर दिग्गज के साथ मैच मिलता तो शायद फैंस खुश होते। उनके मैच अभी से कैंसिल करना सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है।

3- प्रोमो कट करने का मौका नहीं देना

वीर महान को वापसी किए हुए तीन हफ्ते हो गए हैं। अभी तक उन्हें प्रोमो कट करने का मौका नहीं मिला है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। दरअसल, वीर सिर्फ एक बैकस्टेज सैगमेंट में इंटरव्यू देते हुए नजर आए थे और उन्होंने यहां ज्यादा बातें नहीं की थी। WWE को उन्हें प्रोमो कट करने का मौका देना चाहिए था।

अभी तक फैंस को पता ही नहीं है कि आखिर किन कारणों से वीर महान ने आते ही रे और डॉमिनिक को अपना निशाना बनाया। अगर प्रोमो कट करने का मौका दिया जाता तो वो जरूर फैंस से कनेक्ट कर पाते और इससे उनके कैरेक्टर में ही सुधार होता। देखा जाए तो WWE ने जरूर गलती की है।

2- जॉबर के खिलाफ मैच बुक करना

वीर महान को इस समय अच्छे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच देने की जरूरत है। हालांकि, WWE उन्हें जॉबर के खिलाफ बुक कर रहा है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। Raw के पास काफी बड़ा रोस्टर है और किसी भी सुपरस्टार को वीर महान के खिलाफ टीवी टाइम दिया जा सकता था।

WWE ने उन्हें एक लोकल सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ने के लिए बुक किया। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। अगर वो किसी मौजूदा सुपरस्टार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते और उनकी बुरी हालत कर देते तो फैंस ज्यादा प्रभावित होते। WWE ने इस चीज़ को लेकर गलती की है।

1- तीन हफ्तों में कुछ अलग नहीं करना

वीर महान को पिछले तीन हफ्तों से एक-जैसी बुकिंग मिल रही है। दरअसल, वीर ने WrestleMania के बाद आकर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक पर हमला किया था। एक हफ्ते बाद उन्होंने डॉमिनिक को हराया और मैच के बाद भी उनपर हमला जारी रखा। उन्होंने कुछ ऐसा ही पिछले हफ्ते भी किया।

वीर महान ने Raw के अंतिम एपिसोड में लोकल सुपरस्टार को हराया और फिर उनपर अटैक किया। यह एक खराब चीज़ है क्योंकि WWE उन्हें ताकतवर जरूर दिखा रहा है लेकिन उनके साथ कुछ अलग चीज़ें नहीं कर रहा है। इससे वीर को लेकर भविष्य में फैंस की रुचि खत्म हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।