WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने 2012 में डेब्यू किया था और इसके बाद से वो लगातार WWE में प्रभावित करते हुए दिखाई दिए हैं। रोमन रेंस का करियर काफी अलग रहा है। उन्होंने पहले टैग टीम में काम किया और बाद में उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में जबरदस्त पुश मिला।रेंस को अभी हील कैरेक्टर होने के बावजूद जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती है। हालांकि, ट्राइबल चीफ को अपने करियर में ज्यादातर समय बू मिली है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को अपने WWE करियर के दौरान ज्यादातर समय आलोचना का सामना करना पड़ा है।4- WWE दिग्गज द अंडरटेकर को WrestleMania में हरानाWWE@WWERelive the jaw-dropping battle between The @undertaker and @WWERomanReigns at #WrestleMania 33 in its entirety, courtesy of @WWENetwork. wwe.com/videos/roman-r…1083173Relive the jaw-dropping battle between The @undertaker and @WWERomanReigns at #WrestleMania 33 in its entirety, courtesy of @WWENetwork. wwe.com/videos/roman-r… https://t.co/yTtI6lBhGpद अंडरटेकर और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 33 में एक सिंगल्स मैच हुआ था। दोनों सुपरस्टार्स ने मिलकर काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने इस मुकाबले को रोचक बनाया। इस मैच में रोमन रेंस ने एक बड़ी जीत दर्ज की और वो WWE इतिहास के दूसरे ऐसे सुपरस्टार बने जिन्होंने WrestleMania में द अंडरटेकर को हराया है।इस मैच में रोमन रेंस की जीत होना कई लोगों को पसंद नहीं आया। रेंस ने काफी ज्यादा बू का सामन किया और फैंस की ओर से उन्हें उतना पसंद नहीं किया जाता था। इसका बड़ा कारण द अंडरटेकर के खिलाफ जीत थी। बाद में रेंस को अच्छा दिखाने की काफी कोशिश की लेकिन लंबे समय तक WWE इसमें सफल नहीं रहा।3- लगभग दो साल तक चैंपियन रहना𝙒𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙚𝙡𝙖𝙢𝙞𝙖@wrestlelamiaRoman Reigns has signed a new WWE deal limiting his appearances...the 'Part Time Chief'wrestlelamia.co.uk/roman-reigns-w…59932Roman Reigns has signed a new WWE deal limiting his appearances...the 'Part Time Chief'wrestlelamia.co.uk/roman-reigns-w… https://t.co/46uY62QXcdरोमन रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप काफी समय से है। उन्होंने Payback 2020 में इस टाइटल पर कब्जा किया था और अभी भी यह चैंपियनशिप उनके पास है। ट्राइबल चीफ का यूनिवर्सल टाइटल रन काफी ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई मौकों पर प्रभावित किया हुआ है।उनके पास इस समय दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं और उन्होंने इसे यूनिफाइड कर दिया है। अच्छा टाइटल रन के बावजूद कई फैंस उनकी आलोचना करते हैं। कुछ लोग उनके लंबे समय तक चैंपियन रहने से खुश नहीं रहते हैं क्योंकि दूसरे सुपरस्टार्स को वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका नहीं मिलता है।2- ओवरपुश मिलनाJamo@50ShadesofJamonot enough talk about how Roman Reigns has one of the worst wrestling shirt of all time2695145not enough talk about how Roman Reigns has one of the worst wrestling shirt of all time https://t.co/LUlu64snbQरोमन रेंस को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में करियर शुरू करते ही बड़ा पुश मिल गया था। यह चीज़ फैंस को पसंद नहीं आई थी। उन्हें धीरे-धीरे बड़ा सुपरस्टार बनाया जाना चाहिए था। उन्हें काफी जल्दी सफलता मिल गई थी और वो इसके बाद लगातार मेन इवेंट स्टोरीलाइंस में नजर आए थे। फैंस ने इसकी काफी आलोचना की थी।इसी वजह से ट्राइबल चीफ को कुछ समय बाद मिड-कार्ड डिवीजन में पुश दिया गया लेकिन इससे उतना फर्क नहीं पड़ा। रोमन रेंस अभी कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन फिर भी उन्हें ओवरपुश माना जाता है क्योंकि उनकी लगातार जीत होती है और WWE उन्हें काफी ताकतवर दिखाता है।1- रोमन रेंस का लगातार चीटिंग करनाRoman Reigns@WWERomanReignsBorn with this blood. #WeTheOnes 🏽#WMBacklash249383228Born with this blood. #WeTheOnes ☝🏽#WMBacklash https://t.co/IiK6Beruweरोमन रेंस को हील टर्न के बाद लगातार चीटिंग करने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा है। रोमन विलन हैं और इसी वजह से वो चीटिंग करते हैं। हालांकि, वो लगभग हर मुकाबले में चीटिंग करते हैं और यह चीज़ फैंस को पसंद नहीं आती है। इससे उनका दबदबा लगातार बना रहता है।द ट्राइबल चीफ ने कुछ बड़े मैच बिना चीटिग के जीते हैं और इसी वजह से उनकी तारीफ भी हुई है। हालांकि, रोमन रेंस की बतौर विलन सबसे ज्यादा आलोचना चीटिंग करने और गलत तरीके से मुकाबले में जीत दर्ज करने को लेकर देखने को मिली है। उन्हें इस चीज़ में सुधार करना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।