Roman Reigns and The Bloodline: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) को सबसे जबरदस्त फैक्शन माना जा सकता है। इस फैक्शन में रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे बड़ा नाम हैं और वो ग्रुप के लीडर हैं। ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ (The Usos) शामिल हैं।साथ ही पॉल हेमन भी ग्रुप का सबसे अहम हिस्सा हैं। पिछले कुछ समय में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन को भी इसमें शामिल किया गया है। ब्लडलाइन अब विमेंस डिवीजन को छोड़कर हर जगह डॉमिनेट करने के लिए तैयार है। इसी वजह से लगता है कि रेंस को अपने फैक्शन में एक विमेंस सुपरस्टार को भी जोड़ना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को विमेंस सुपरस्टार अपने फैक्शन में जोड़ना चाहिए।4- रोमन रेंस के फीमेल फैमिली मेंबर्स अभी संघर्ष कर रहे हैंTawanna ☝🏿🩸@RElGNSSECTIONThis whole bloodline stable would actually rule let Naomi move back to Smackdown with her crew and her and Tamina would win the women’s tag team titles12228This whole bloodline stable would actually rule let Naomi move back to Smackdown with her crew and her and Tamina would win the women’s tag team titles https://t.co/iLXNXh9swhरोमन रेंस के परिवार के कई सारे सुपरस्टार्स इस समय WWE का हिस्सा हैं। रोमन रेंस के कजिन द उसोज़ और सोलो सिकोआ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टमीना और नेओमी भी उनके परिवार का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों ही विमेंस सुपरस्टार्स इस समय संघर्ष कर रही हैं।नेओमी अभी सस्पेंड हैं और उन्हें इससे बाहर आने में रोमन मदद कर सकते हैं। साथ ही अगर टमीना ब्लडलाइन में शामिल हो जाती हैं तो उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा। दोनों का ब्लडलाइन से रिश्ता है और इसी कारण उन्हें जोड़ना अच्छा विकल्प रहेगा। इससे उन्हें जरूर फायदा मिलेगा।3- विमेंस डिवीजन को भी टारगेट कर पाएंगेRoxanne is my Hero@MayurAkhade12Choose one in #SurvivorSeries Bianka Vs Liv Morgan or Bianka Vs Ronda rousey #Champvschamp152Choose one in #SurvivorSeries Bianka Vs Liv Morgan or Bianka Vs Ronda rousey #Champvschamp https://t.co/Xo9uV02LKtब्लडलाइन फैक्शन इस समय सभी डिवीजन में अपना दबदबा बना रहा है। रोमन रेंस मेन इवेंट स्टोरीलाइंस में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। द उसोज़ लंबे समय से टैग टीम डिवीजन में अपना दबदबा बना रहे हैं। अब सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन के आने से वो मिड-कार्ड सुपरस्टार्स के खिलाफ भी शानदार काम कर पाएंगे।वो इस समय विमेंस डिवीजन को टारगेट नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण लगता है कि उन्हें एक विमेंस सुपरस्टार को ब्लडलाइन में जोड़ने का निर्णय लेना चाहिए। यह चीज़ कंपनी के लिए सही मायने में बढ़िया साबित हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो वो फिर सभी जगहों पर अपना दबदबा बना पाएंगे।2- एक और WWE की चैंपियनशिप को ब्लडलाइन में जोड़ने के लिएGorilla Position@WWEGPThere is simply nothing better in all of pro-wrestling right now. Amazing. Long live The Bloodline #SmackDown1236124There is simply nothing better in all of pro-wrestling right now. Amazing. Long live The Bloodline #SmackDown https://t.co/8goUZ5tBT7रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। वो दोनों ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं। कुछ ऐसा ही द उसोज़ के लिए भी कहा जा सकता है क्योंकि उनके पास Raw और SmackDown के टैग टीम टाइटल्स हैं। सोलो सिकोआ के पास भी कुछ समय पहले तक चैंपियनशिप थी।सोलो अभी इस फैक्शन में शामिल हुए हैं और आने वाले समय में वो यूनाइटेड स्टेट्स या इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को भी फैक्शन में जरूर जोड़ेंगे। ऐसे में विमेंस डिवीजन की कोई चैंपियनशिप अगर ब्लडलाइन में आ जाए तो फैक्शन और मजबूत हो जाएगा। इसी कारण रोमन को एक विमेंस सुपरस्टार को अपने साथ शामिल करना चाहिए।1-रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन का प्रभाव कम नहीं होगाiBeast@ibeastIessThe Bloodline are producing CINEMA. Nobody else in this game is doing it like THEM.40075The Bloodline are producing CINEMA. Nobody else in this game is doing it like THEM. https://t.co/r8Jk4VE1Xfरोमन रेंस अब एक पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं। ऐसे में जब वो ब्लडलाइन के साथ नहीं होते हैं, तो फैक्शन थोड़ा कमजोर नजर आता है। साथ ही मेन इवेंट स्टोरीलाइन अधूरी नजर आती है। WWE विमेंस डिवीजन पर काफी ध्यान देता है और उन्हें लगातार एपिसोड्स और शोज़ के मेन इवेंट्स में डालता है।ऐसे में अगर रोमन रेंस किसी एपिसोड या शो में नहीं रहेंगे तो ब्लडलाइन की कोई विमेंस सुपरस्टार उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगी। अगर रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में मेन इवेंट स्टोरीलाइन में ब्लडलाइन प्रभाव नहीं छोड़ पाएगा तो फिर विमेंस डिवीजन में उनके फैक्शन की सदस्य ही शानदार प्रदर्शन करके दबदबा बना सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।