WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। वो हमेशा ही बिजनेस को आगे रखते हैं और ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमाना चाहते हैं। इसी कारण कई बार बजट कट्स की वजह से रेसलर्स को रिलीज किया जाता है। 2020 और 2021 में ढेरों रेसलर्स को WWE से निकाला गया है। WWE ने इस दौरान अपने कई बड़े और फेमस सुपरस्टार्स को भी बाहर करने का निर्णय लिया है।WWE से निकाले गए कुछ बड़े सुपरस्टार्स ने दूसरी कंपनी में डेब्यू किया है और उन्हें अब बढ़िया तरह से बुकिंग मिल रही है। हालांकि, कुछ ऐसे बड़े सुपरस्टार्स हैं जिन्हें किसी कंपनी ने साइन नहीं किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE द्वारा निकाले जाने के बाद किसी दूसरी कंपनी ने अब तक साइन नहीं किया है।4- बो डैलस View this post on Instagram Instagram Postबो डैलस काफी सालों से WWE में नजर आ रहे थे। उनका डेब्यू 2008 में हुआ था और इसके बाद उन्होंने WWE में बढ़िया सफलता हासिल की। वो NXT और Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे थे। हालांकि, WWE उन्हें टेलीविजन पर उपयोग नहीं कर रहा था और उनके पास इस सुपरस्टार के लिए कोई प्लान्स नहीं थे।उन्होंने अपना अंतिम मैच अक्टूबर 2019 में लड़ा था और इसके बाद से उनका उपयोग नहीं हुआ। अप्रैल 2021 में बो डैलस को रिलीज कर दिया गया। WWE ने उनका इस्तेमाल नहीं किया था और शायद ही कंपनी के पास उनके लिए कुछ बड़ी स्टोरीलाइंस थी। इसी वजह से उन्हें रिलीज करना एक अच्छा निर्णय था। View this post on Instagram Instagram Postबो को निकाले हुए काफी समय हो गया है और उनका नॉन-कंपीट क्लॉज़ काफी पहले ही खत्म हो गया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी कंपनी में डेब्यू नहीं किया है। उनके पास AEW और Impact Wrestling समेत कई अच्छे विकल्प हैं लेकिन शायद वो अभी रेसलिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं। कुछ महीनों बाद बो WWE के बाहर पहली बार लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।