WWE को दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बनाने के लिए विंस मैकमैहन द्वारा किए गए 4 बड़े त्याग

Enter caption

लंबे समय से WWE के फैन रहे लोगों को अच्छे से पता होगा कि विंस मैकमैहन ने रैसलिंग बिजनेस के लिए कितना त्याग किया है। मैकमैहन ने इस बिजनेस को अपने पिता से लिया और फिर इसे ग्लोबल बिजनेस बना दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर भी काफी ज़्यादा धाक है। 90 के दशक में विंस ने अन्य सभी कंपनियों को खत्म किया था और फिर WCW को मंडे नाइट वार्स के साथ हराया था। वर्तमान समय में WWE दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग प्रमोशन है।

हालांकि, यह कंपनी आसानी से इतनी बड़ी नहीं बनी है और विंस ने इसे इतना बड़ा बनाने के लिए वह सब किया है जो शायद ही कोई करेगा। आइए एक नजर डालते हैं, WWE के लिए किए गए विंस के चार बड़े त्यागों पर।

#4 रैसलिंग झूठ है!

Enter caption

80 के दशक में एक विधेयक लाया गया था, जिसके मुताबिक प्रो रैसलिंग से वह नियम हटा लिए जाएं, जो वास्तविक खेलों में लागू होते हैं जिनके परिणाम पहले से पता नहीं होते। उस समय ज़्यादातर लोगों को लगता था कि रैसलिंग वास्तविक होती है।

विंस मैकमैहन इस मामले में शामिल थे और वह वर्ल्ड रैसलिंग फेडरेशन को रिप्रजेंट कर रहे थे। विंस ने यह जानते हुए कि लोगों को झटका लगेगा, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि हां, रैसलिंग फेक (झूठा) खेल है और इसके परिणाम पहले से ही तय होते हैं। मैकमैहन के बयान के बाद विधेयक पारित हो गया था।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 DX ने मैकमैहन की बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

Enter caption

2006 में शॉन माइकल्स के साथ विंस मैकमैहन की फ्यूड ने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे DX का रीयूनियन कराया। इसके बाद अगले कुछ महीनों तक ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने विंस का जीवन नरक बना दिया था। इन दोनों ने विंस के साथ काफी बुरा किया, लेकिन मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में उन्होंने जो किया सबसे बुरा था।

विंस और शेन को चिढ़ाने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे विंस किसी को भी नहीं दिखाना चाहते होंगे। विंस और शेन के साथ खड़े 5 अन्य लोग अपने बाईं तरफ के शौचायल को देखने लगे और इसी बीच DX ने उनके ऊपर काफी गंदी चीज गिरा दी।

हालांकि, यह बात आजतक साफ नहीं हो पाई है कि वह वास्तव में क्या था, लेकिन इस बात से फैंस को यह तो पता चल ही गया था कि रेटिंग्स के लिए विंस किसी भी हद तक जा सकते हैं।

#1 डॉनल्ड ट्रंप ने किया विंस को गंजा

Enter caption

रैसलमेनिया 23 ने सबसे सफल इवेंट होने का रिकॉर्ड कायम कर रखा था, लेकिन रैसलमेनिया 28 यह रिकॉर्ड तोड़ा जिसमें द रॉक बनाम जॉन सीना मुकाबला हुआ।

मेनिया 23 के इतना शानदार होने का कारण यह भी था कि इसे विंस मैकमैहन और डॉनल्ड ट्रंप की राइवलरी के मद्देनजर रखा गया था।

शो में और ड्रामा बनाने के लिए बॉबी लैश्ले बनाम उमागा मैच के लिए स्टोन कोल्ड को गेस्ट रैफरी बनाया गया था और मुकाबला हारने वाले को गंजा होना पड़ता। विंस मैकमैहन के उमागा को जीत दिलाने में असफल रहने पर उन्हें लैश्ले, ट्रंप और कोल्ड ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां मौजूद 80,000 दर्शकों और टीवी पर देख रहे मिलियन फैंस के सामने विंस की सबसे बड़ी बेइज़्जती हुई, जब उन्हें सबके सामने गंजा कर दिया गया।

विंस के इस त्याग ने काफी काम किया और रैसलमेनिया 23 ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

#3 खतरनाक पिटाई का इतिहास

Enter caption

पिछले दो दशक के समय में विंस मैकमैहन ने WWE की कई स्टोरीलाइन में खुद को और अपने परिवार को शामिल किया है। इसका परिणाम यह हुआ कि विंस को रैसलिंग जगत के महान खलनायकों में से एक के रूप में जाना जाता है। इसकी शुरुआत "Employee vs Boss" स्टोरीलाइन के साथ हुई, जिसमें विंस का सामना स्टोन कोल्ड से हुआ और उन्होंने कई बार उनके हाथों पिटाई झेली।

इसके अलावा अन्य कई स्टोरीलाइन में विंस ने अपने कर्मचारियों से मार खाई है। रैसलमेनिया 17 में अपने बेटे शेन मैकमैहन के खिलाफ मुकाबला और रैसलमेनिया 22 पर शॉन माइकल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उन्हें काफी गालियां सुननी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने कंपनी के बिजनेस के लिए काफी शानदार काम किया था।

Quick Links