WWE में समय-समय पर कई सारे सुपरस्टार्स रिलीज होते हैं। 2021 में WWE ने कई दिग्गजों को रिलीज किया है। हाल ही में कंपनी ने कुछ अन्य बड़े रेसलर्स को रिलीज करते हुए अपने फैंस को चौंकाया है। दरअसल, WWE ने कीथ ली (Keith Lee) , कैरियन क्रॉस (Karrion Kross), स्कार्लेट (Scarlett), फ्रैंकी मोनेट (Franky Monet), लिंस डोराडो (Lince Dorado), ग्रेन मेटालिक (Gran Metalik), नाया जैक्स (Nia Jax), ईवा मैरी (Eva Marie), मिया यिम (Mia Yim) समेत काफी सुपरस्टार्स को रिलीज किया है।YEP! I LIKE WRESTLING®@yepilwWWE has come to terms on the release of the following talents.Keith LeeNia Jax Karrion KrossEmber MoonDavey Boy Smith Jr.Eva Marie Gran Metalik Mia Yim Lince DoradoScarlett Bordeaux Oney LorcanFranky Monet Jeet RamaB-Fab Trey Baxter Zayda Ramier #WWEReleases5:57 AM · Nov 5, 20219129WWE has come to terms on the release of the following talents.Keith LeeNia Jax Karrion KrossEmber MoonDavey Boy Smith Jr.Eva Marie Gran Metalik Mia Yim Lince DoradoScarlett Bordeaux Oney LorcanFranky Monet Jeet RamaB-Fab Trey Baxter Zayda Ramier #WWEReleases https://t.co/mC0SeiV4D3कई सारे फैंस WWE के इस निर्णय से निराश दिखाई दिए हैं। WWE ने अपने कुछ बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज करते हुए निराश किया है। हालांकि, कुछ ऐसे भी दिग्गज थे जिनका रिलीज होना एक अच्छी चीज़ थी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE से रिलीज होने से फायदा हो सकता है।4&3- WWE के पूर्व सुपरस्टार्स लिंस डोराडो और ग्रेन मेटालिकJust Alyx@JustAlyxCentralGran Metalik and Lince Dorado (Lucha House Party) have both been released by WWE. It looks like most talents who were signed by Triple H are being let go.4:42 AM · Nov 5, 2021375Gran Metalik and Lince Dorado (Lucha House Party) have both been released by WWE. It looks like most talents who were signed by Triple H are being let go. https://t.co/6xOSWPjTQJलिंस डोराडो और ग्रेन मेटालिक काफी समय से टैग टीम में साथ नजर आ रहे थे। उनके साथ पहले कलिस्टो भी काम करते थे लेकिन उन्हें पहले ही रिलीज कर दिया गया था। अब इन दोनों सुपरस्टार्स को भी निकाल दिया गया है। WWE ने कभी भी लिंस डोराडो और ग्रेन मेटालिक को टैग टीम के रूप में सही तरह से पुश नहीं दिया। इसी वजह से उन्हें रिलीज किया जाना सही निर्णय था।WWE में लूचाडोर टीमों की कमी साफ तौर पर नजर आती हैं। इसी वजह से लिंस डोराडो और ग्रेन मेटालिक को पुश मिलना चाहिए था। हालांकि, उन्हें हमेशा ही खराब तरह से बुक किया गया। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि ग्रेन मेटालिक ने WWE से रिलीज की मांग की थी। देखकर लग रहा है कि उनकी इच्छा पूरी हो गई है और उनके साथ लिंस डोराडो को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।लिंस डोराडो और ग्रेन मेटालिक के पास काफी टैलेंट है और वो आगे जाकर किसी अन्य प्रमोशन का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स को WWE में खराब बुकिंग मिल रही थी और इसी वजह से उन्हें रिलीज करना अच्छी चीज़ थी। वो अब किसी दूसरी कंपनी में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हुए टैग टीम टाइटल्स जीत सकते हैं।