WWE के लिए यह हफ्ता काफी अच्छा रहा। इस हफ्ते WWE ने अपने एपिसोड्स द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया। रॉ (Raw), NXT और स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड्स धमाकेदार रहे। WWE इस समय रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ा रहा है और इसी वजह से कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शॉक्स और सरप्राइज से एपिसोड्स खास बन जाते हैं। इस हफ्ते WWE ने कुछ जगहों पर फैंस को सरप्राइज किया और इसी कारण शोज़ रोचक बन पाए। WWE ने Raw और SmackDown के साथ ही NXT में भी प्रशंसकों को चौंकाया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौकों के बारे में बात करेंगे जब WWE ने इस हफ्ते अपने फैंस को चौंकाया। 1- WWE सुपरस्टार फिन बैलर और रिकोशे का चैंपियन बनानाJust Talk Wrestling@JustTalkWrestleHonestly if you're not happy with Ricochet and Finn Balor as the midcard champions heading into Wrestlemania, I really don't know what to say to you 🤷 #Smackdown7:07 AM · Mar 5, 20221527137Honestly if you're not happy with Ricochet and Finn Balor as the midcard champions heading into Wrestlemania, I really don't know what to say to you 🤷 #Smackdown https://t.co/SDK0B4C6x5WWE ने इस हफ्ते काफी बड़े बदलाव किए। दरअसल, दो टैलेंटेड सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला। दरअसल, Raw के एपिसोड में फिन बैलर ने डेमियन प्रीस्ट को पराजित करते हुए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। प्रीस्ट का टाइटल रन काफी लंबा रहा था और लग रहा था कि वो यहां चैंपियनशिप रिटेन करेंगे। हालांकि, उनकी एक बड़ी हार हुई और बैलर को पुश मिलते हुए देखना एक खास पल था। रिकोशे लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे और इसी कारण फैंस उनके टैलेंट का सही तरह से इस्तेमाल होते हुए देखना चाहते थे। इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में सैमी जेन के खिलाफ उनका मुकाबला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला। रिकोशे ने इस मुकाबले में काफी प्रभावित किया और अंत में उन्होंने पिनफॉल की मदद से जीत दर्ज की। John #BOBCLUB @JohnTDSZNBoth Finn Balor and Ricochet just won the midcard titles within several days of each other. That rules. #SmackDown6:49 AM · Mar 5, 202227734Both Finn Balor and Ricochet just won the midcard titles within several days of each other. That rules. #SmackDown https://t.co/iqfQXk6HjGइसी के साथ वो आईसी चैंपियन बन गए। रिकोशे और फिन बैलर दोनों को काफी समय से बढ़िया बुकिंग नहीं मिल रही थी और इसी कारण उनका चैंपियन बनना सबके लिए सरप्राइज था। WWE ने अपने प्लान्स में बड़े चेंज किए। बैलर और रिकोशे दोनों ने अपने करियर में पहली बार यह टाइटल्स जीते। 2- डेमियन प्रीस्ट और ऐज का हील टर्न होना Amit 😇🏀⚽@AmitCFC28Both Damian Priest and Edge turned heel in one night! Sheeshhh!! #WWERaw6:40 AM · Mar 2, 20221Both Damian Priest and Edge turned heel in one night! Sheeshhh!! 😳😱 #WWERaw https://t.co/WQKOjTr3l1Raw में एपिसोड में दो बड़े सुपरस्टार्स का हील टर्न हुआ। डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मैच में प्रीस्ट की हार हुई थी और उन्होंने बाद में बैलर पर हमला किया। प्रीस्ट काफी समय से बेबीफेस के रूप में नजर आए रहे थे और किसी ने उनके हील टर्न की उम्मीद नहीं की थी। इसी एपिसोड में ऐज के ओपन चैलेंज का जवाब एजे स्टाइल्स ने दिया। बाद में ऐज ने उनपर बुरी तरह हमला किया। उन्होंने स्टाइल्स की हालत खराब कर दी। ऐज लंबे समय से बेबीफेस के तौर पर नजर आ रहे थे और उनका हील टर्न होना काफी बड़ा शॉक रहा। WWE ने अपने फैंस को सही मायने में चौंका दिया था। 3- विंस मैकमैहन का सबसे बड़ा इंटरव्यू और अहम घोषणाStephanie McMahon@StephMcMahon.@VinceMcMahon on @PatMcAfeeShow right now! #ThankYouVince1:48 AM · Mar 4, 20225967329.@VinceMcMahon on @PatMcAfeeShow right now! #ThankYouVince https://t.co/0THFMtKtE2विंस मैकमैहन काफी समय बाद इंटरव्यू देते हुए नजर आए। वो पैट मैकेफी के शो पर नजर आए थे और उन्होंने यहां कई चीज़ों के बारे में बात की। उन्होंने WWE की सफलता के बारे में भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने कुछ बड़े ऐलान भी किए। दरअसल, मैकमैहन ने बताया कि वो अंडरटेकर को हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट करेंगे। मैकमैहन शो के दौरान पैट से खुश नजर आए और उन्होंने SmackDown कमेंटेटर को एक मैच दे दिया। पैट मैकेफी WrestleMania में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे। लंबे समय बाद पैट रिंग में नजर आएंगे और उन्हें देखना सही मायने में काफी जायदा रोचक चीज़ होगी। विंस मैकमैहन का इंटरव्यू देना फैंस के लिए सरप्राइज था। 4- सोलो सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक टूटनाSolo@WWESoloSikoaDefeated..Not destroyed.I'll keep coming.1:05 AM · Mar 3, 20223149156Defeated..Not destroyed.I'll keep coming. https://t.co/0QWA9Lwg46सोलो सिकोआ ने कुछ महीनों पहले NXT में डेब्यू किया था और उन्हें लगातार अच्छी तरह बुकिंग मिल रही थी। द उसोज़ के भाई ने NXT में आने के बाद से काफी प्रभावित किया है और कोई भी उन्हें हरा नहीं पाया था। उनकी जीत की स्ट्रीक काफी शानदार तरीके से आगे बढ़ रही थी लेकिन इसका अंत हो गया। NXT के एपिसोड में सोलो का मुकाबला गंथर से देखने को मिला। उन्होंने मैच में पूर्व NXT UK चैंपियन को कड़ी टक्कर दी। अंत में गंथर ने एक बड़ी जीत दर्ज की। सोलो सिकोआ की जीत की स्ट्रीक टूटना काफी बड़ा सरप्राइज था क्योंकि सभी उम्मीद कर रहे थे कि किसी बड़े इवेंट में इसका अंत होगा।