Jey Uso: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के आयोजन में अब कुछ और हफ्ते रह गए हैं। WWE हर तरह से अपने इस बड़े शो को बिल्ड करने की कोशिश कर रहा है। इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) की सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के साथ चल रही दुश्मनी बहुत खास है।इसमें जे उसो अहम किरदार निभा रहे हैं। वो अभी रोमन रेंस का पूरी तरह से साथ नहीं दे रहे हैं और सैमी ज़ेन से दोस्ती निभा रहे हैं। WrestleMania से पहले वो कुछ धमाकेदार चीज़ें कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों को लेकर बात करेंगे, जो जे उसो WrestleMania 39 से पहले कर सकते हैं।4- WWE WrestleMania 39 से पहले Jey Uso, Kevin Owens से बदला ले सकते हैंCrispyWrestling 🎮@DakotaKaiEraKevin Owens says if you need help taking down the Bloodline don't ask me ask you're friend Jey Uso DAMMM! #WWERaw18124Kevin Owens says if you need help taking down the Bloodline don't ask me ask you're friend Jey Uso DAMMM! #WWERaw https://t.co/mkIt7H3IAQकेविन ओवेंस को द ब्लडलाइन का सबसे बड़ा दुश्मन कहा जा सकता है। सैमी ज़ेन पहले ब्लडलाइन का पूरी तरह से साथ दे रहे थे लेकिन समय-समय पर केविन ओवेंस ने सैमी को समोअन फैक्शन के खिलाफ भड़काया। इसी वजह से सैमी को धीरे-धीरे लगने लगा कि शायद वो गलत कर रहे हैं।केविन के कारण ब्लडलाइन में दरार आई है। ऐसे में जे उसो आने वाले कुछ हफ्तों में केविन ओवेंस पर बुरी तरह से हमला करके बदला ले सकते हैं। इस एक्शन के बाद ज़ेन की प्रतिक्रिया देखने लायक रहेगी क्योंकि केविन और जे दोनों ही उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्हें किसी एक का साथ देना पड़ेगा।3- सैमी ज़ेन को धोखा देनाWrestlingWorldCC@WrestlingWCCWhat should Jey Uso do next? 🤔Make peace with Roman Reigns or stay distant?72463What should Jey Uso do next? 🤔Make peace with Roman Reigns or stay distant? https://t.co/famUNKtptDसैमी ज़ेन ने Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस पर हमला किया था। हालांकि, द उसोज़ ने सैमी पर अटैक नहीं किया और बैकस्टेज चले गए। उन्होंने सैमी को दोस्त माना था और इसी कारण उनपर हमला नहीं किया। Elimination Chamber 2023 में जे उसो ने रोमन रेंस को सैमी पर स्टील चेयर से हमला करने से रोका था।सैमी ने साफ तौर पर कह दिया है कि वो द ब्लडलाइन को खत्म करना चाहते हैं। यह चीज़ शायद जे उसो के दिमाग में बैठ सकती है। द ब्लडलाइन, जे का परिवार है और ज़ेन इस ग्रुप को तबाह करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में वो सैमी ज़ेन को धोखा दे सकते हैं और उनपर अटैक कर सकते हैं। वो दोस्ती से आगे अपने परिवार को रख सकते हैं।2- रोमन रेंस से माफी मांगकर ब्लडलाइन में वापसी कर सकते हैंSpartaprime@SpartaprimeJey USO don't hit Sami Zayn!! Roman Reigns is barking instructions #WWEChamber719Jey USO don't hit Sami Zayn!! Roman Reigns is barking instructions #WWEChamber https://t.co/U8zBXqi64Kद ब्लडलाइन फैक्शन को फैंस बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने साथ मिलकर काफी नाम कमाया है। उसोज़ ने समय-समय पर रोमन रेंस को टाइटल रिटेन रखने में मदद की है। साथ ही रोमन ने भी उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बनाने में अहम किरदार निभाया था। उन्हें साथ रहने में फायदा है।अगर जे उसो, सैमी ज़ेन को धोखा दे देते हैं, तो फिर वो ब्लडलाइन में वापस आने की कोशिश करते हुए नज़र आ सकते हैं। वो रोमन रेंस से माफी मांग सकते हैं और फिर से अपने भाइयों के साथ जुड़ सकते हैं। यह उनके परिवार को साथ बनाए रखने के लिए अच्छी चीज़ होगी।1- द उसोज़ vs सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस मैच तय करनाNilesh G@oye_nileshSami Zayn accidentally hits his friend Jey Uso with a spear!We can now expect a rivalry between The Usos and Sami Zayn & Kevin Owens!At WM, Usos vs Sami Zayn and Kevin Owens with Tag Team Titles on line #EliminationChamber#WWEChamber3Sami Zayn accidentally hits his friend Jey Uso with a spear!We can now expect a rivalry between The Usos and Sami Zayn & Kevin Owens!At WM, Usos vs Sami Zayn and Kevin Owens with Tag Team Titles on line ✅#EliminationChamber#WWEChamberhttps://t.co/TSAo57uIkZजे उसो ने समय आने पर अपने भाई जिमी उसो का साथ देकर टैग टीम टाइटल्स को डिफेंड किया था। ऐसे में अगर जे, सैमी को धोखा देते हैं, तो फिर केविन ओवेंस अपने पुराने दोस्त को आकर बचा सकते हैं। बाद में ज़ेन और ओवेंस बतौर टीम काम कर सकते हैं। जे उसो उनसे बदला लेने के लिए उन्हें मैच लड़ने का न्योता दे सकते हैं।वो यहां पर अपने दोनों टैग टीम टाइटल्स को दांव पर लगा सकते हैं। इसी के साथ WrestleMania 39 के लिए द उसोज़ का सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच तय हो सकता है। इस मैच के होने की काफी समय से रिपोर्ट्स भी सामने आ रही हैं। यह मुकाबला फैंस देखना पसंद करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।